बीएमसी (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

मुंबई की 25,000 हाउसिंग सोसाइटी को राहत, बीएमसी जल्द लागू करेगी नई ओसी नीति

BMC New Housing Policy Update: मुंबई की हजारों हाउसिंग सोसाइटी के लिए राहत भरी खबर है। बीएमसी जल्द ही ऐसी नई नीति लागू करने जा रही है, जिससे करीब 25,000 सोसाइटी को फायदा मिल सकता है।

अपूर्वा नायक

Mumbai BMC News Policy: मुंबई में हजारों हाउसिंग सोसाइटी को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) इस महीने के अंत तक ऐसी नई नीति लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लंबे समय से लंबित ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) जारी किए जा सकेंगे।

प्रस्तावित नीति का उद्देश्य वर्षों से अटकी प्रक्रियाओं को सरल बनाकर नागरिकों और सोसाइटी को राहत देना है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस नई व्यवस्था से शहर की लगभग 25,000 हाउसिंग सोसाइटी को फायदा मिलने की संभावना है।

मुंबई में बड़ी संख्या में ऐसी इमारतें हैं जो कई साल पहले बनकर तैयार हो चुकी हैं, लेकिन जरूरी मंजूरी और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें अभी तक ओसी नहीं मिल पाया है। इससे हजारों परिवारों को प्रशासनिक और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दस्तावेज और मंजूरी की वजह से अटके मामले

विशेषज्ञों के अनुसार कई मामलों में बिल्डरों द्वारा अधूरे दस्तावेज जमा करना, निर्माण नियमों में छोटे बदलाव, या अन्य सरकारी विभागों से आवश्यक मंजूरी न मिलना, ओसी जारी होने में बड़ी बाधा बनता है। इसी कारण कई सोसाइटी वर्षों से ओसी का इंतजार कर रही हैं, जबकि लोग वहां लंबे समय से रह रहे हैं।

नई नीति से प्रक्रिया होगी आसान

बीएमसी की प्रस्तावित नीति के तहत ऐसे मामलों की समीक्षा कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से सुलझाने की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि नई व्यवस्था से लंबित मामलों का समाधान तेजी से हो सकेगा और हाउसिंग सोसाइटी को वैध दस्तावेज मिल पाएंगे। अगर यह नीति लागू होती है, तो मुंबई के हजारों परिवारों को कानूनी राहत मिलेगी और शहर की हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े कई पुराने विवाद भी खत्म होने की उम्मीद है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह