बीएमसी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC Election 2026: मुंबई में 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, 227 वार्ड और 1700 उम्मीदवार मैदान में

Maharashtra Local Body Election: मुंबई में 9 साल बाद बीएमसी चुनाव होने जा रहे हैं। आज 1700 उम्मीदवार की किस्मत तय होने वाली हैं। साथ ही इस बार वोटिंग प्रतिशत 60% पार करने की संभावना जतायी जा रही है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई में 9 साल बाद बीएमसी के चुनाव हो रहे हैं। कई साल बाद मुंबईकरों को अपना कॉर्पोरेटर चुनने का मौका मिलेगा। साल 2017 के म्युनिसिपल इलेक्शन में 55।28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

ऐसे में लोगों में जिज्ञासा है कि क्या यह आंकड़ा इस बार 60 प्रतिशत को पार कर पाएगा? जानकारों का कहना है कि ख़ास कर युवा वोटरों के उत्साह को देखते हुए इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। मुंबई में बीएमसी चुनाव के कुल 227 वार्ड के लिए 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह है बड़ा कारण

ऐसे अनुभव है कि अगर वोटिंग शुक्रवार या शनिवार को होती है, तो वोटर्स लंबे वीकेंड का फायदा उठाकर वेकेशन पर चले जाते हैं। इसलिए, इस साल वोटिंग हफ्ते के बीच में, यानी गुरुवार को रखी गई है। युनिसिपल इलेक्शन कई सालों बाद हो रहे हैं। यह भी वोटरों के उत्साह की एक बड़ी वजह है।

कैंपेन में मराठी, हिंदू-मुस्लिम

बीएमसी इलेक्शन आमतौर से पानी, बिजली, सड़क और साफ सफाई जैसे बुनियादी मुद्दों पर लड़ा जाता है। लेकिन इस बार के कैंपेन में मराठी, हिंदू-मुस्लिम, ठाकरे ब्रांड जैसे मुद्दे ज्यादा पॉपुलर रहे। इसलिए, इस बात की संभावना है कि सत्ताधारी दलों के अलावा विरोधी दलों के समर्थक ज्यादा संख्या में वोट करेंगे। आमतौर से अगर वोटिंग परसेंटेज बढ़ता है, तो यह रूलिंग पार्टी के लिए एक विनिंग साइन माना जाता है। लेकिन पिछले कई सालों से म्युनिसिपल कॉर्पोरशन में कोई भी पार्टी सीधे तौर पर पावर में नहीं रही है।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?