फाइल फोटो  
मुंबई

मुंबई: 'कोस्टा सेविंग्स ऐप' घोटाले से सावधान, पुलिस ने जारी की चेतावनी, निवेश से पहले करें जांच

Mumbai पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ‘कोस्टा सेविंग्स’ ऐप से निवेशकों को सावधान किया है, जो ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से निवेशकों को ठग रहा है। यह ऐप किसी नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है।

पूजा सिंह

Mumbai Police Warns Investors: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों को एक बड़े ऑनलाइन घोटाले से आगाह किया है। 'कोस्टा सेविंग्स' नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जहां असामान्य रूप से ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से लोगों को ठगा जा रहा है।

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई), सेबी या किसी अन्य नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह एक धोखाधड़ी का प्लेटफॉर्म है, जो लोगों के पैसे हड़पने के लिए बनाया गया लगता है।

निवेशकों को दिया जाता है रिटर्न का लालच

आर्थिक अपराध शाखा को पिछले कुछ दिनों में दर्जनों शिकायतें मिली हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ऐप के विज्ञापनों में 20-30 प्रतिशत तक मासिक रिटर्न का लालच दिया जाता है, जो किसी भी वैध निवेश से असंभव है।

विदेशी सर्वर होने के कारण जांच में हो रही रुकावट

जानकारी के मुताबिक, ऐप के सर्वर विदेशी हैं, जिससे ट्रांजेक्शन ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। पुलिस का अनुमान है कि सैकड़ों लोग इस जाल में फंस चुके हैं और नुकसान करोड़ों में पहुंच सकता है। यह घोटाला उन लोगों को निशाना बना रहा है जो आसान कमाई के चक्कर में आते हैं, खासकर युवा और मध्यम वर्ग के लोग।

मुंबई पुलिस ने जारी की चेतावनी

मुंबई पुलिस की ओर से इस संबंध में जारी चेतावनी में कहा गया कि नागरिक किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध ऐप में निवेश न करें। निवेश से पहले हमेशा आरबीआई, सेबी या संबंधित नियामक निकायों की वेबसाइट पर प्लेटफॉर्म की वैधता की पुष्टि करें।

पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अगर आपने पहले ही 'कोस्टा सेविंग्स ऐप' में निवेश कर लिया है, तो तुरंत आर्थिक अपराध शाखा मुंबई से संपर्क करें। शिकायत दर्ज करने के लिए ईमेल पर पूरी जानकारी भेजें, जैसे ट्रांजेक्शन डिटेल्स, ऐप से संबंधित स्क्रीनशॉट और संपर्क नंबर।पुलिस ने कहा कि जल्द शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आर्थिक अपराध की टीम ऐप के पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है और संदिग्ध खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया में है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज