बेस्ट बस हादसा (Image- Social Media) 
मुंबई

दुकान के बाहर खड़े थे लोग, 'मौत' बनकर आई बस...बेस्ट बस हादसे का VIDEO आया सामने, देखकर दहल जाएंगे आप

Mumbai Bus Accident Video: मुंबई के भांडुप इलाके में हुए बेस्ट बस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। 10 लोग घायल हैं। अब हादसे का एक वीडियो सामने आया है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai Best Bus Accident Video: मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बेस्ट की एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। घटना का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि साड़ी की दुकान के बाहर कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए तेजी से दुकान के अंदर दौड़े, लेकिन कुछ लोग बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 9:35 बजे यह घटना भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास हुई।

बस ने 13 लोगों को कुचला

बेस्ट बस हादसे के संबंध में डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत के अनुसार, कुल 13 पैदल यात्री इस घटना में घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार ने दम तोड़ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बस चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस तेज गति में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दृश्य बेहद डरावना था और आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद करने के लिए दौड़े। भांडुप पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच जारी है कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ या ड्राइवर की लापरवाही से।

सीएम फडणवीस ने जताया दुख

घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?