Mumbai cleanliness issue (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

अजित ग्लास सिग्नल से राम मंदिर संपर्क मार्ग तक कचरे का अंबार, दो वार्डों में उलझा सफाई का मुद्दा

Mumbai Garbage Issue: मुंबई में अजित ग्लास सिग्नल से राम मंदिर संपर्क मार्ग पर पिछले तीन महीनों से कचरे का अंबार लगा है।

आंचल लोखंडे

BMC ward 62: मनपा के/पश्चिम प्रभाग स्थित अजित ग्लास सिग्नल से राम मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर इन दिनों गंदगी, फुटपाथों पर फेरीवालों के कब्जे और अवैध व अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित मनपा विभाग और ट्रैफिक पुलिस को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

इस सड़क पर अजीत ग्लास गार्डन, बीएमसी स्कूल, बीएमसी दवाखाना और अब्दुल कलाम आज़ाद गार्डन जैसे महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। अजित ग्लास सिग्नल से राम मंदिर रोड की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर, विशेषकर दोनों गार्डनों के गेट के पास, पिछले तीन महीनों से कचरे का ढेर जमा है। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले नागरिकों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है।

सुरक्षा को लेकर नागरिकों की चिंता

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आए दिन कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मार्ग पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और सुरक्षा को लेकर नागरिकों की चिंता बढ़ जाती है।

स्थानीय निवासी वाजिद मेमन ने बताया कि यह मार्ग मनपा के के/पश्चिम प्रभाग के वार्ड क्रमांक-62 और पी/साउथ प्रभाग के वार्ड क्रमांक-58 की सीमा के बीच स्थित है। उनका आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए जब नागरिक के/पश्चिम प्रभाग कार्यालय जाते हैं तो उन्हें पी/साउथ कार्यालय भेज दिया जाता है, और पी/साउथ कार्यालय जाने पर उन्हें के/पश्चिम कार्यालय जाने की सलाह दी जाती है।

जनसमस्याओं का समय पर समाधान नहीं

दोनों प्रभागों के बीच स्थित होने के कारण जनसमस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर मार्ग की सफाई, अतिक्रमण हटाने, गड्ढों की मरम्मत और बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

वार्ड क्रमांक-62 के नगरसेवक जीशान चंगेज मुल्तानी ने कहा कि अजित ग्लास सिग्नल से राम मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर कचरे की शिकायत मिली है। यहां जल्द ही स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को साफ किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप