डीआरआई का बड़ा एक्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 3.47 करोड़ का सोना जब्त; दुबई कनेक्शन वाले सिंडिकेट के 5 गिरफ्तार

Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने दुबई से सोने की तस्करी करने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। 3.47 करोड़ के सोने के साथ पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई एयरपोर्ट पर ₹3.47 करोड़ का 2.31 किलो सोना जब्त।

  • दुबई से तस्करी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार।

  • एयरपोर्ट स्टाफ की मदद से सोना बाहर पहुंचाने की साजिश।

Mumbai Airport Smuggling Case: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने कथित अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 2,317 ग्राम यानी करीब 2.31 किलो 24 कैरेट सोना जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 3.47 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दुबई से आए दो यात्रियों पर था शक

डीआरआई के मुताबिक, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। दुबई से मुंबई पहुंचे अकील अख्तर मीर और शादाब सलीम बगदादी को टर्मिनल-2 पर उतरने के बाद निगरानी में रखा गया। आरोप है कि दोनों ने सोने की घोषणा किए बिना ग्रीन चैनल पार किया और एग्जिट गेट की ओर बढ़ गए। अधिकारियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की।

जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे दुबई से सोने की छड़ें लेकर आए थे। आरोप है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच से बचने के लिए उन्होंने सोना एयरोब्रिज पर तैनात स्टाफ सदस्य नीलेश हल्डांकर को सौंप दिया था।

पार्किंग एग्जिट पर दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

डीआरआई के अनुसार, कथित योजना के तहत नीलेश हल्डांकर को सोने की खेप टर्मिनल के बाहर इंतजार कर रहे लोगों तक पहुंचानी थी। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने टर्मिनल-2 के पी5 पार्किंग एग्जिट क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और वहां मौजूद शोएब इकबाल शेख तथा आमिर अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह मामले में यात्रियों और कथित हैंडलर्स सहित कई लोगों की भूमिका सामने आई। एजेंसी का दावा है कि यह नेटवर्क अलग-अलग देशों में फैला हुआ था और सोने की तस्करी के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका की जांच

डीआरआई ने इस कार्रवाई में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 3.47 करोड़ रुपये आंकी गई है। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सोने की खेप कहां से लाई गई थी, इसे आगे किसे सौंपा जाना था और इस कथित नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी के इस मामले में आरोपियों की भूमिका और नेटवर्क के विस्तार को लेकर आगे की जांच जारी है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO