मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Bullet Train कॉरिडोर पर 11वां स्टील ब्रिज तैयार, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Mumbai To Ahmedabad Bullet Train Project में अहमदाबाद के कडीला फ्लाईओवर पर 670 टन वजनी 11वां स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया। हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के 28 में से एक मुख्य ब्रिज निर्माण पूरा हुआ।

अपूर्वा नायक

Bullet Train In India: मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का कार्य तेज गति पर है। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद जिले में 11 वां स्टील ब्रिज कडीला फ्लाईओवर के ऊपर लॉन्च किया गया है।

यह संरचना मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना का एक हिस्सा है और हाई-स्पीड रेल एलाइनमेंट के निर्माण में एक और महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है।

670 मीट्रिक टन वजनी यह नया लॉन्च किया गया ब्रिज मौजूदा अहमदाबाद-मुंबई रेलवे ट्रैक के समानांतर खड़ा है और इसकी ऊंचाई 13 मीटर तथा चौड़ाई 14.1 मीटर है।

विशाल स्टील संरचना का निर्माण गुजरात के नवसारी स्थित एक समर्पित कार्यशाला में किया गया था, जिसे बाद में भारी-भरकम ट्रेलरों पर साइट तक पहुंचाया गया।

बुलेट ट्रेन में कुल 28 स्टील ब्रिज रहेंगे

असेंबली प्रक्रिया 16.5 मीटर ऊंचाई पर विशेष रूप से तैयार किए गए स्टील स्टेजिंग पर पूरी की गई, जो कडीला पलाईओवर और परिचालित रेलवे ट्रैकों के पास बनाई गई थी।

इंजीनियरों ने निमर्माग में लगभग 29,300 टॉर-शेयर टाइप हाई स्ट्रेंथ बोल्ट का उपयोग किया, जबकि पुल को दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए C5 प्रोटेक्टिव पेट सिस्टम से कोट किया गया है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कुल 28 स्टील ब्रिज शामिल होंगे, जिनमें 17 गुजरात में और 11 महाराष्ट्र में होंगे, इस नवीनतम सरबना के लॉन्च के साथ, यह परियोजना भारत की सबसे महत्वाकांक्षी अवसंरचना योजनाओं में से एक को पूरा करने की दिशा में निरंतर गति बनाए हुए है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन