मुंबई बेस्ट बस सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में 1.7 करोड़ की 25 लग्जरी हाइब्रिड बसें 20 महीने से कबाड़, हर साल बीमा पर खर्च हो रहे 20 लाख रुपये

Mumbai BEST Hybrid Buses: बीकेसी रूट के लिए खरीदी गई 25 लग्जरी हाइब्रिड बसें 20 महीनों से धारावी डिपो में खड़ी हैं। बेस्ट सदस्य सुनील गणाचार्य ने रखरखाव और सालाना 20 लाख बीमा खर्च पर सवाल उठाए हैं।

रूपम सिंह

Highlights

  • 25 लग्जरी हाइब्रिड बसें 20 महीने से बेकार।

  • प्रति बस 1.7 करोड़ रुपये खर्च।

  • बिना संचालन सालाना बीमा पर 20 लाख खर्च।

  • मुंबई में 13 हजार बसों की जरूरत, उपलब्ध सिर्फ 2,877।

  • चार साल में 10 हजार बसें चलाने का लक्ष्य।

  • 3,800 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति अटकी।

Mumbai BKC Hybrid Buses Idle: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर देने के उद्देश्य से खरीदी गई 25 लग्जरी डीजल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बसें पिछले 20 महीनों से धारावी डिपो में खड़ी हैं।

महाराष्ट्र महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने इन बसों को प्रति बस 1.7 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा था। मार्च 2018 में इन्हें बेस्ट के बेड़े में शामिल किया गया था, लेकिन अब इनका संचालन बंद है।

बसें बंद, फिर भी बीमा पर लाखों खर्च

बेस्ट समिति की बैठक में सदस्य सुनील गणाचार्य ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन और एमएमआरडीए पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के पैसों से खरीदी गई महंगी बसें इस्तेमाल नहीं हो रही हैं, जबकि इनके सालाना बीमा पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट करने को कहा कि इन बसों को दोबारा सड़कों पर उतारने की कोई योजना है या नहीं।

बेस्ट ने एमएमआरडीए को ठहराया जिम्मेदार

बेस्ट प्रशासन का कहना है कि इन बेस्ट बसों की खरीद और रखरखाव की जिम्मेदारी एमएमआरडीए की है। प्राधिकरण की ओर से वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) का भुगतान नहीं किए जाने और जरूरी मरम्मत नहीं होने के कारण बसों का संचालन बंद है। दूसरी ओर, एमएमआरडीए की ओर से इस मामले पर अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मुंबई को चाहिए 13 हजार बसें

बेस्ट की महाप्रबंधक सोनिया सेठी के अनुसार, मुंबई शहर की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब 13 हजार बसों की आवश्यकता है, जबकि फिलहाल केवल 2,877 बसें संचालित हो रही हैं। कायापलट योजना के तहत अगले चार वर्षों में 10 हजार बसों का बेड़ा तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

6,500 करोड़ से खरीदी जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें

प्रशासन ने करीब 6,500 करोड़ रुपये की लागत से अपने मालिकाना हक वाली इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, ओलेक्ट्रा की 3,800 बसों की आपूर्ति सब्सिडी विवाद और चार्जिंग सुविधाओं की कमी के कारण अटकी हुई है। ऐसे में एक ओर मुंबई में बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, तो दूसरी ओर पहले से खरीदी गई 25 महंगी बसें डिपो में खड़ी हैं।

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा