मुलुंड कार दुर्घटना मामला (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mulund Car Accident: बुजुर्ग की कार सब्जी दुकान में घुसी, महिला और 2 वर्षीय बच्ची की मौत

Mulund Car Accident News: मुंबई के मुलुंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 74 वर्षीय व्यक्ति की अनियंत्रित कार सब्जी की दुकान में जा घुसी। हादसे में एक महिला और दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

अपूर्वा नायक

Mulund Car Accident Case: मुलुंड (पश्चिम) के तांबे नगर में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आई है। सिटी ऑफ जॉय सोसाइटी के बाहर एक 74 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी किआ सेल्टोस कार से नियंत्रण खो दिया, और सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकान में जा घुसी।

इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो साल की मासूम बच्च्ची की मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल है। सोसाइटी में रहने वाले सेवानिवृत्त व्यवसायी मोहन शेषाद्री (74) अपनी एसयूवी को परिसर से बाहर निकाल रहे थे।

मुलुंड वेस्ट तांबे नगर में घटी यह घटना

तभी गेट के पास एक ट्रक को देखकर उन्होंने टक्कर से बचने के लिए तेजी से गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया, पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि, उसने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे सब्जी की दुकान और वहां खड़े लोगों से जा टकराई, हादसे में गंभीर रूप से घायल नियति राजीव शाह (44) को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

2 वर्षीय बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम

वहीं, अपनी मो पूजा राय्या की गोद में मौजूद दो वर्षीय बच्ची राधेश सागर राय्या सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसने शुक्रवार सुबह फोर्टिस अस्पताल में दम तोड़ दिया, घायल पूजा का इलाज जारी है। खास बात यह है कि पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही सोसाइटी के निवासी है।

पुलिस उपायुक्त अभयसिंह देशमुख ने बताया कि, हादसे के तुरंत बाद आरोपी खुद पीड़ितों को अस्पताल लेकर गया था। पुलिस ने गुरुवार रात उसे हिरासत में ले लिया था। शेषाद्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है और आरटीओ वाहन की तकनीकी जांच कर रहा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी