एमएसआरटीसी एसटी बस  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए खुशखबरी! बिना स्मार्ट कार्ड के 31 दिसंबर तक कर सकेंगी रियायती यात्रा

Mumbai MSRTC ST Bus: एसटी बसों में महिलाओं को मिलने वाली रियायती यात्रा के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता 31 दिसंबर 2026 तक टली। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी राहत।

रूपम सिंह

Highlights

  • महिलाओं को 31 दिसंबर तक बिना स्मार्ट कार्ड मिलेगी एसटी में रियायती यात्रा।

  • अब तक 1.10 करोड़ से अधिक एनसीएमसी कार्ड का पंजीकरण।

  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्मार्ट कार्ड के लिए विशेष शिविर लगेंगे।

MSRTC ST Bus Women Subsidy NCMC Smart Card: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी महामंडल) की बसों में रियायती यात्रा करने वाली महिलाओं को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। महिलाओं के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता को फिलहाल 31 दिसंबर तक टाल दिया गया है।

परिवहन मंत्री और एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने इसकी घोषणा की। अब महिलाएं 31 दिसंबर तक बिना स्मार्ट कार्ड के भी एसटी बसों में रियायती दरों पर सफर कर सकेंगी।

ग्रामीण महिलाओं को ध्यान में रखकर लिया फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली यात्रा छूट की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य से एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की थी। इसके लिए कार्ड का पंजीकरण और वितरण भी शुरू किया गया था। पहले तय किया गया था कि रियायती यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा।

एसटी महामंडल के अनुसार, अब तक करीब एक करोड़ 10 लाख से अधिक कार्ड का पंजीकरण और वितरण किया जा चुका है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली कई पात्र महिलाओं का पंजीकरण तकनीकी कारणों से पूरा नहीं हो सका है।

इस समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने अनिवार्यता की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने महिलाओं को 31 दिसंबर तक की अतिरिक्त मोहलत देने का निर्णय लिया।

ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे पंजीकरण शिविर

पात्र महिला लाभार्थियों तक स्मार्ट कार्ड पहुंचाने के लिए अब पूरे महाराष्ट्र राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा।

इन शिविरों का उद्देश्य आगामी 31 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण पूरा करना है। एसटी महामंडल ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस विस्तारित अवधि का लाभ उठाकर जल्द से जल्द अपना एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड बनवा लें।

फिलहाल, कार्ड की अनिवार्यता टलने से उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जिनका पंजीकरण अभी पूरा नहीं हुआ है। वे निर्धारित अवधि तक बिना स्मार्ट कार्ड के भी एसटी बसों में रियायती यात्रा जारी रख सकेंगी।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी