MSRTC की बसें (सोर्स: सोशम मीडिया) 
मुंबई

MSRTC का डिजिटल प्रयोग सफल, 4 महीनों में 2.24 करोड़ ऑनलाइन टिकट बिके

MSRTC Bus की डिजिटल भुगतान पहल को यात्रियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चार महीनों में रिकॉर्ड ऑनलाइन टिकट बिक्री और 300 करोड़ से ज्यादा का राजस्व इसकी सफलता को दर्शाता है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) द्वारा लागू की गई डिजिटल भुगतान व्यवस्था को यात्रियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच निगम ने 2 करोड़ 24 लाख 82 हजार ऑनलाइन टिकट बेचे।

एमएसआरटीसी के अनुसार, इन चार महीनों में ऑनलाइन टिकट बिक्री से निगम को कुल 303.65 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। डिजिटल टिकटिंग से न केवल आय में बढ़ोतरी हुई, बल्कि नकद लेन-देन से जुड़ी समस्याओं में भी कमी आई है।

दिसंबर में सबसे अधिक टिकट बिक्री

निगम द्वारा साझा आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में ऑनलाइन टिकटों की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। त्योहारों और वर्षांत यात्राओं के चलते यात्रियों ने बड़ी संख्या में डिजिटल भुगतान का विकल्प चुना।

यूपीआई भुगतान को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

एसटी बसों में खुले पैसे को लेकर होने वाले विवाद खत्म करने और यात्रियों को सहज सुविधा देने के उद्देश्य से यूपीआई आधारित भुगतान प्रणाली शुरू की गई थी। यात्रियों की ओर से इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। निगम का कहना है कि प्रतिदिन लाखों रुपये के यूपीआई लेन-देन बिना किसी बाधा के पूरे हो रहे हैं।

बस स्टेशनों से लेकर कंडक्टर तक सुविधा

यूपीआई भुगतान की सुविधा बस स्टेशनों, टिकट खिड़कियों और यात्रा के दौरान कंडक्टरों के पास उपलब्ध कराई गई है। इससे यात्रियों को नकद रखने की परेशानी से राहत मिली है और टिकट खरीदने में समय की भी बचत हो रही है।

यात्रियों के अनुभव में सुधार

डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था से एसटी बस यात्रा अधिक सुगम और पारदर्शी हुई है। निगम को उम्मीद है कि आने वाले समय में डिजिटल भुगतान का दायरा और बढ़ेगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?