रुतुजा पाटिल गिरफ्तार सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले की आरोपी रुतुजा पाटिल नंदुरबार से गिरफ्तार, 50 लाख में बिके थे 77 सवाल

MPSC Drug Inspector Paper Leak: MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले की मुख्य आरोपी रुतुजा पाटिल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने नंदुरबार से गिरफ्तार किया। 50 लाख में प्रश्नपत्र खरीदने के खुलासे हुए हैं।

रूपम सिंह

MPSC Drug Inspector Paper Leak Rutuja Patil Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने इस घोटाले की मुख्य आरोपी रुतुजा पाटिल को नंदुरबार से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे होंगे और कई गिरफ्तारियों होने की संभावना है।

परीक्षा से पहले 77 प्रश्न लीक होने का आरोप

बता दें कि 22 मार्च, 2026 को आयोजित इस परीक्षा से ठीक पहले कुल 294 प्रश्नों में से लगभग 77 प्रश्न कथित तौर पर लीक कर दिए गए थे। 22 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पुणे में 'छात्रों की गूंज' में एक छात्रा ने उनसे इसे रद्द करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने कार्रवाई का आदेश दिया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण व्हाट्सएप चैट हाथ लगी, जिसने इस पूरे रैकेट की परतें खोल दीं।

50 लाख का भुगतान किया

चैट के अनुसार, रुतुजा ने अपनी एक महिला मित्र को बताया था कि, लीक पेपर हासिल करने के लिए उसने 50 लाख रुपये का भुगतान किया था। हालांकि, शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि रुतुजा के पिता अमृत पाटिल ने कौटिल्य अकादमी के संचालक, प्रवीण पाटिल के जरिए अपनी बेटी के लिए 12 लाख रुपये में प्रश्नों का सेट खरीदा था।

प्रवीण के तार एमपीएससी के आरोपी अधिकारियों विश्वेश्वर नकाटे, अभिजीत लेंडवे और गोपाल मराठे से जुड़े हुए थे।

CEC को पद छोड़ना ही होगा... जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर हमला, SIR तत्काल रोकने की मांग

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

नशे की खेप श्रीलंका भेजने की थी तैयारी, एजेंसी ने मारा छापा, 137 किलो की भारी खेप के साथ 4 लोग गिरफ्तार

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात