pic ANI  
मुंबई

मोहित कंबोज को मिले पुलिस सरंक्षण, बीजेपी सांसद मनोज कोटक और विधायकों का सीएम को पत्र

प्रभाकर दुबे

मुंबई: राज्य में सत्ताधारी महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) के नेताओं के खिलाफ लगातार बयान देने वाले बीजेपी (‍BJP) के नेता मोहित कंबोज (Mohit Kamboj ) को पुलिस सुरक्षा (Police Protection) देने की मांग बीजेपी के सांसद और विधायकों ने की है। 

बीजेपी के सांसद मनोज कोटक (MP Manoj Kotak), विधायक अतुल भातखलकर (MLA Atul Bhatkhalkar) और अमित साटम (Amit Satam) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल को पत्र (Letter) लिख कर कहा है कि मोहित कंबोज और उनके परिवार को जान का खतरा है।  वर्ष 2020 में मोहित को पुलिस सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अचानक वापस ले ली गई। 

मलिक-कंबोज के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गया था 

उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से जमीन खरीदी के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए एनसीपी के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक और मोहित कंबोज के बीच आरोप-प्रत्यारोप काफी बढ़ गया था। बीजेपी के सांसद और विधायकों ने आशंका जताई है कि मोहित कंबोज और उनके परिवार के जीवन पर ख़तरा है, इसलिए तत्काल पुलिस सुरक्षा दी जाए। 

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना