Modi Government 12 Years Report Card By Devendra Fadnavis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'राष्ट्र निर्माणाची तपपूर्ती' विशेष संग्रहांक का प्रकाशन समारोह सोमवार को दादर स्थित रविंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित किया गया।
इस अक्सर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण सहित कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो भारत कभी दुनिया के सामने याचक की भूमिका में दिखाई देता था, वही देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो मोदी सरकार की गरीब कल्याण नीतियों की बड़ी सफलता है।
ये भी पढ़ें :- बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे