मनसे कार्यकर्ताओं का हंगामा (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

WhatsApp स्टेटस से भड़के MNS कार्यकर्ता, मारवाड़ी को दुकान में घुसकर पीटा

MNS Worker hooliganism : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया जैस

MNS Worker hooliganism: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी अब खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं का रोजाना राज्य की किसी-न-किसी कोने से मारपीट की खबर सामने आ रही है। अब मुंबई के विक्रोली से एक राजस्थानी दुकानदार की पिटाई की खबर सामने आई है। खबर है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को केवल एक स्टेटस लगाने के लिए मारा।

मनसे कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी दुकानदार के स्टेटस को अपमानजनक बताते हुए दुकानदार की पिटाई कर दी। ये घटना विक्रोली के टैगोर क्षेत्र की बताई जा रही है। देखते-ही-देखते इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारवाड़ी दुकानदार पर हमला

दरअसल, पीड़ित दुकानदार ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, "देख लिया राजस्थानी का पावर। हम मारवाड़ी है, हमारे सामने किसी की नहीं चलती।" इस स्टेटस से मराठी मानुस भड़क गए और इसे अपमान का दर्जा दिया। मनसे नेताओं ने राजस्थानी दुकानदार को दुकान में घुसकर थप्पड़ मारे, माफी मंगवाई और मराठी मानुस के खिलाफ कुछ भी बुरा न लिखने की चेतावनी भी दी।

इस मारपीट का वीडियो मनसे कार्यकर्ताओं ने खुद बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें मराठी गीत और संदेश लिखा है, "जो मराठी लोगों के खिलाफ बोलेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा।" इस वीडियो में मनसे का लोगो भी साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन एक बात बताते चलें, कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे खुद अपने कार्यकर्ताओं को ऐसी मारपीट या हिंसा का कोई भी रिकॉर्डिंग करने से मना कर चुके हैं ताकि पार्टी कार्यकर्ता कानूनी रूप से फंसने से बचा जा सके। इसके बावजूद मनसे कार्यकर्ताओं ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

नागपुर में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी

यह पहली घटना नहीं है जब मनसे कार्यकर्ताओं ने इस तरह की मारपीट की है। बीते दिन मनसे कार्यकर्ताओं ने नागपुर में भाषा विवाद के चलते यूनियन बैंक पर हमला बोल दिया था। मनसे कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड पर कालिख पोंत दी थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने समय रहते 50 मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा