मनसे नेता संदीप देशपांडे सोर्स: IANS
मुंबई

मदरसा नोटिस और कैश विवाद पर MNS नेता संदीप देशपांडे का बयान, बोले- अपराध करने वाले हर शख्स को मिले सजा

MNS Leader Sandeep Deshpande Statement: शिवसेना नेता संतोष पवार के वायरल कैश वीडियो और घाटकोपर मदरसे को बीएमसी नोटिस पर मनसे नेता संदीप देशपांडे ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आकाश मसने

Highlights

  • घाटकोपर मदरसा विवाद पर मनसे नेता संदीप देशपांडे बयान

  • अपराधी किसी भी धर्म का हो, उसे सजा मिलनी चाहिए

  • शिंदे गुट के नेता संतोष पवार के नोटों के बंडल वाले वीडियो की जांच की मांग

Sandeep Deshpande On Madrasa Notice And Santosh Pawar Viral Video: मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक मदरसे को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा नोटिस जारी किए जाने और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संतोष पवार से जुड़े कथित वायरल वीडियो मामले में अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की एंट्री हो गई है। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने इन दोनों ही मुद्दों पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन और सत्ताधारी दल को घेरा है।

मदरसा विवाद पर क्या बोले संदीप देशपांडे?

फीनिक्स मॉल के समीप स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में मुस्लिम नाबालिगों द्वारा दो युवाओं के साथ मारपीट किए जाने के बाद बीएमसी की ओर से घाटकोपर के एक मदरसे के नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि दावा क्या है, और मैं किसी भी अपराध को धर्म से जोड़कर नहीं देखता।

संदीप देशपांडे ने कहा कि अपराधी तो अपराधी होता है; उसका धर्म क्या है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर उन्होंने अपराध किया है, तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो।

मनसे नेता बोले- अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए

राज ठाकरे के पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे ने भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि मदरसे पर कार्रवाई की मांग किसने की है? जिन्होंने कार्रवाई की मांग की है, वे हर मामले को धर्म से जोड़ना चाहते हैं। मेरा मानना है कि अपराधी चाहे जो हो, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। उसका धर्म क्या है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

नकदी के बंडलों वाले वीडियो पर मनसे नेता की प्रतिक्रिया

शिवसेना नेता संतोष पवार के नकदी के बंडलों के साथ कथित तौर पर दिखाई देने वाले एक वीडियो पर संदीप देशपांडे ने कहा कि वार्ड नंबर 226 के शिवसेना शाखा प्रमुख का जो वीडियो सामने आया है, मुझे लगता है कि इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए कि वीडियो में वह किस नेता का जिक्र कर रहे हैं और उन्हें पैसे किसने दिए। अगर पैसे दिए गए, तो क्यों दिए गए, यह पैसा कहां से आया और इतनी बड़ी रकम का उन्होंने क्या किया?

मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए। शिवसेना के लोग कह रहे हैं कि 'यह आठ महीने पुराना मामला है।' अगर आठ महीने पहले किसी की हत्या हो जाए और आठ महीने बाद इसका पता चले, तो क्या इसकी जांच नहीं होगी? क्या सिर्फ इसलिए जांच नहीं होगी क्योंकि मामला पुराना है? मुझे लगता है कि सवाल यह नहीं है कि वीडियो कितने महीने पुराना है; सवाल यह है कि क्या यह घटना हुई है या नहीं।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास