रेलवे प्लेटफॉर्म (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

MMR में रेलवे का मेगा विस्तार, 4 टर्मिनस पर बनेंगे 20 नए प्लेटफॉर्म, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Mumbai News: एमएमआर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे अगले 5 साल में परेल, कल्याण, एलटीटी और पनवेल पर 20 नए प्लेटफॉर्म बनाएगा। इससे लोकल व लंबी दूरी की ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी।

आकाश मसने

Mumbai New Railway Platforms: मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़े स्तर परबेसिक इंफ्रास्टक्चर को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले पांच सालों में मध्य रेलवे के चार प्रमुख टर्मिनस परेल, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और पनवेल पर कुल 20 नए प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे।

इस विस्तार से न केवल लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि रोजाना लाखों यात्रियों को अधिक सुगम और तेज यात्रा का लाभ भी मिलेगा।

परेल टर्मिनस बनेगा भीड़ कम करने का नया विकल्प

रेल बजट 2025 में परेल को नए टर्मिनस के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया था। योजना के तहत यहां 5 नए प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे। यह टर्मिनस कुर्ला-परेल के बीच बन रही 5वीं और 6वीं लाइन से जुड़ा होगा, जिसका उपयोग खासतौर पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए किया जाएगा। शहर के मध्य में स्थित होने की वजह से परेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और दादर पर मौजूद दबाव को काफी हद तक कम करेगा।

कहां कितने बनेंगे नए प्लेटफॉर्म

  • कुल प्रस्तावित नए प्लेटफॉर्म- 20
  • परेल- 5
  • कल्याण- 6
  • एलटीटी- 4
  • पनवेल- 5

कल्याण, एलटीटी और पनवेल पर भी क्षमता वृद्धि

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का आधुनिकीकरण पहले ही पूरा किया जा चुका है। प्लेटफॉर्म बढ़ने के बाद यहां से शुरु और समाप्त होने वाली ट्रेनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

एमएमआर का सबसे व्यस्त जंक्शन कल्याण भी इस विस्तार योजना का बड़ा हिस्सा है। यहां 6 नए प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे, जिससे ट्रेनों का प्रवाह अधिक सुचारू हो सकेगा और लाइनों की भीड़ कम होगी, लंबी दूरी की ट्रेनों के हब LTT में 4 नए प्लेटफॉर्म जोड़े जाएंगे, जिससे इंटर-सिटी और एक्सप्रेस सेवाओं को बढ़ाया जा सकेगा।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा