मुंबई में अपनी मांगों को लेकर विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में प्रदर्शन करते दिव्यांग 
मुंबई

विधायक बच्चू कडू का CM शिंदे पर प्रहार, बोले- दो महीने बाद ये भाई सौतेले भाई बन जाएंगे

दिव्यांगों से जुड़ी योजनाओं के लिए फंड की मांग को लेकर बच्चू कडू के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगो बुधवार को मंत्रालय पहुंच गए। मंत्रालय के प्रवेश द्वार के पास पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोका तो आंदोलनकारी दिव्यांग मंत्रालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक निवास के बाहर सड़क पर धरना देने बैठ गए।

आकाश मसने

मुंबई: प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व विधायक बच्चू कडू ने बुधवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' (लाडली बहन) योजना को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। तीसरा मोर्चा बनाकर महाराष्ट्र की महायुति सरकार को चुनौती देने की कोशिश कर रहे बच्चू कडू ने कहा कि लाडली बहन योजना बहुत लोकप्रिय हो रही है। लेकिन यह योजना सिर्फ दो महीने और चलेगी।

दिव्यांगों से जुड़ी योजनाओं के लिए फंड की मांग को लेकर बच्चू कडू के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगो बुधवार को मंत्रालय पहुंच गए। मंत्रालय के प्रवेश द्वार के पास पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोका तो आंदोलनकारी दिव्यांग मंत्रालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक निवास के बाहर सड़क पर धरना देने बैठ गए। इस दौरान दिव्यांगों ने जोरदार आंदोलन किया।

आंदोलनकारियों का दावा था कि दिव्यांगों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को तीन महीने से पैसा नहीं मिल रहा है। क्योंकि पूरा पैसा लाडली बहन योजना के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार को बहनों का वोट चाहिए। इसके लिए दिव्यांग भाइयों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान बच्चू कडू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों को ये भाई दो महीने पैसा देंगे। चुनाव के बाद ये सौतेले भाई बन जाएंगे।

सरकार को दिया था ज्ञापन

बता दें कि बच्चू कडू की पार्टी से जुड़ी दिव्यांगों की संस्था 'प्रहार दिव्यांग क्रांति संस्था महाराष्ट्र' प्रणित 'प्रहार दिव्यांग क्रांति आंदोलन महाराष्ट्र राज्य' की ओर से 20 सितंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार को एक निवेदन दिया गया था, जिसमें दिव्यांगों के लिए विभिन्न 22 मांगें की गई थीं। इन्हीं मांगों को लेकर दिव्यांगों ने बच्चू कडू के नेतृत्व में आंदोलन किया।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा