महाडा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

MHADA ने MSRDC से मांगे 50 करोड़ मुआवजे, मल्टी-कॉरिडोर प्रभावित

Mumbai News: म्हाडा ने विरार-अलीबाग मल्टी-कॉरिडोर के लिए अपनी जमीन के अधिग्रहण पर MSRDC से 50 करोड़ मुआवजे की मांग की, परियोजना से आवासीय क्षेत्र प्रभावित होगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने विरार-अलीबाग मल्टी-कॉरिडोर परियोजना के लिए अपनी जमीन के अधिग्रहण के बदले महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएस आरडीसी) से 50 करोड़ मुआवजे की मांग की है।

इस संबंध में एमएसआरडीसी को औपचारिक पत्र भेजा गया है। म्हाडा का कल्याण तहसील के शिरढोण क्षेत्र में लगभग 16 हजार घरों का एक विशाल आवासीय प्रोजेक्ट चल रहा है।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लिए अधिक से अधिक आवास उपलब्ध कराना है। अब तक इस परियोजना के तहत करीब 10 हजार घरों का निर्माण पूरा हो चुका है।

इसी आवासीय प्रोजेक्ट के मध्य से एमएस आरडीसी द्वारा विकसित किया जा रहा विरार-अलीबाग मल्टी-कॉरिडोर गुजरने वाला है। फिलहाल इस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

महाडा के अनुसार, इस परियोजना के लिए उसकी लगभग पांच हेक्टेयर जमीन प्रभावित होगी। यह जमीन करीब 500 मीटर लंबी और 100 मीटर चौड़ी है, जिसके अधिग्रहण से पूरा आवासीय प्रोजेक्ट दो हिस्सों में बंट जाएगा।

चूंकि मल्टी-कॉरिडोर का अलाइनमेंट पहले ही

तय किया जा चुका है, इसलिए म्हाडा ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करते हुए एमएसआरडीसी को 50 करोड़ देने की मांग की है। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जमीन के बदले उचित मुआवजा मिलना आवश्यक है, ताकि परियोजना पर कोई वित्तीय दबाव न पड़े।

आवासीय परिसर के नजदीक इंटरचेंज

  • योजना के अनुसार, शिरढोण स्थित म्हाडा आवासीय परिसर के नजदीक इंटरचेंज प्रस्तावित है।
  • इससे स्थानीय निवासियों को सीधे कॉरिडोर तक पहुंच मिलेगी, यात्रा समय घटेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी,
  • विशेषज्ञों का मानना है कि इससे परियोजना की उपयोगिता और मूल्य में भी इजाफा होगा।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO