Ritu Tawde Watch Controversy (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

Ritu Tawde: रितु तावड़े के हाथ में एक करोड़ की घड़ी! वायरल फोटो से मचे घमासान पर मेयर का रिएक्शन

Ritu Tawde Watch: घड़ी को लेकर हुए विवाद पर मुंबई महापौर का खुलासा, रितु तावड़े ने 1 करोड़ की घड़ी पहनने के दावों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि घड़ी रोलेक्स नहीं बल्कि माइकल कोर्स ब्रांड की है।

अनिल सिंह

Ritu Tawde Watch Controversy: मुंबई की भाजपा महापौर रितु तावड़े इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक फोटो में उनके हाथ में बंधी घड़ी को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। इस दावे के बाद विपक्ष और नेटिजन्स ने उन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, मेयर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'बदनामी की साजिश' करार दिया है।

सोशल मीडिया पर मचे इस घमासान के बीच मेयर ने खुद सामने आकर घड़ी का असली ब्रांड और उसकी सच्चाई बयां की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

क्या था 'एक करोड़ की घड़ी' का दावा?

विवाद की शुरुआत 'गजाभाऊ' नामक एक एक्स (ट्विटर) हैंडल से हुई, जिसने मेयर की फोटो साझा करते हुए दावा किया कि उन्होंने 'Rolex येलो गोल्ड डेटोना' (Rolex Yellow Gold Daytona) ब्रांड की घड़ी पहनी है। पोस्ट में कहा गया कि भारत के मार्केट में इस घड़ी की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने मेयर की आय के स्रोतों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना होने लगी।

महापौर रितु तावड़े का करारा जवाब

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रितु तावड़े ने सोशल मीडिया पर सच्चाई साझा की। उन्होंने कहा कि उनके हाथ में दिख रही घड़ी 'माइकल कोर्स' (Michael Kors) ब्रांड की है, न कि रोलेक्स की। उन्होंने बताया कि यह घड़ी रोलेक्स डेटोना से मिलती-जुलती जरूर दिख सकती है, लेकिन इसकी कीमत लाखों या करोड़ों में नहीं है। मेयर ने कहा, "यह पोस्ट पूरी तरह से झूठी और दिशाभूल करने वाली है। अफवा फैलाना बेजबाबदार व्यवहार है और यह मेरी छवि खराब करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।"

"आरोपों को भीक नहीं डालती"

मुंबई मेयर ने कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस तरह के बेबुनियाद आरोपों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं ऐसे झूठे आरोपों को भीक नहीं डालती। सार्वजनिक जीवन में काम करते समय विरोधियों द्वारा इस तरह की ओछी राजनीति की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन जनता सच्चाई जानती है।" मेयर के इस स्पष्टीकरण के बाद अब उनके समर्थक वायरल पोस्ट करने वाले यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की फेक न्यूज पर लगाम लगाई जा सके।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज