(डिजाइन फोटो) 
मुंबई

महाराष्ट्र चुनाव से पहले मनोज जरांगे का दशहरा सम्मेलन, महायुति की बढ़ाएगा टेंशन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए आगामी दशहरा सम्मेलनों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने दशहरा सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा करके खासकर महायुति सरकार की चिंता बढ़ाने का काम किया है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए आगामी दशहरा सम्मेलनों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने पहले आवेदन दिया है तो सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की क्या योजना हैं, इन चर्चाओं के बीच मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने दशहरा सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा करके खासकर महायुति सरकार की चिंता बढ़ाने का काम किया है। मनोज जरांगे ने इसके जरिए शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई है और उन्होंने इसकी तैयारियों में जुटने का आदेश अपने कार्यकर्ताओं को दिया है।

शिवतीर्थ (शिवाजी पार्क मैदान) पर शिवसेना के दशहरा सम्मेलन और भगवानगढ़ में पंकजा मुंडे के दशहरा सम्मेलन की चर्चा के बीच मनोज जरांगे पाटिल ने भी श्री क्षेत्र नारायणगढ़ में दशहरा सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। इसकी तैयारी के लिए रविवार को आयोजित बैठक में दशहरा सम्मेलन का स्थान, आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि कार्यों का ग्रामवार बंटवारा किया।

अमित शाह को चेतावनी

इससे पहले, 'मराठा आंदोलन को हम अपने तरीके से संभालेंगे', ऐसा बयान देने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर मनोज जरांगे पाटिल ने जोरदार हमला बोला। जरांगे ने कहा कि "हम जानते हैं कि आपने पटेलों का इस्तेमाल करके किन द्वीपों पर क्या-क्या किया। सिलवासा द्वीप, दमन और अंडमान में आपने क्या किया? ये हम जानते हैं। हम जानते हैं कि अपने ही लोगों को गड्ढे में डालकर क्या किया? लेकिन मेरे मराठो को संभालने के चक्कर में मत पड़ना। नहीं तो हम आपका पॉलिटिकल एनकाउंटर कर देंगे।"

भुजबल की चुनौती को चुनौती

8 सीटें जीत कर दिखाने की मंत्री छगन भुजबल की चुनौती का जवाब मनोज जरांगे ने चुनौती से ही दिया। मनोज जरांगे ने कहा कि "हम 8 नहीं 16 सीटें जीत कर दिखाएंगे। तब आप अपने ओबीसी आरक्षण से मराठा आरक्षण को समर्थन दोगे क्या? क्या हमें ओबीसी में शामिल करोगे? ओबीसी कोटे से मराठा समाज को आरक्षण का विरोध बंद करोगे?"

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव