शिवसेना नेता संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मालेगांव ब्लास्ट केस: ATS अधिकारियों की होनी चाहिए जांच, संजय निरुपम ने की मांग

Malegaon Blast Case: 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों के बरी हो गए हैं। इसको लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

आकाश मसने

Sanjay Nirupam on Malegaon Blast Case: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों के बरी होने पर जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सभी आरोपी निर्दोष हैं, तो इन आतंकी हमलों के पीछे असली साजिशकर्ता कौन थे? उन्होंने संदेह जताया कि क्या जांच में जानबूझकर कमजोरी बरती गई या लापरवाही हुई, जिसके कारण असली अपराधी पकड़े नहीं गए।

संयज निरुपम ने कांग्रेस सरकार पर 'भगवा आतंकवाद' का नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया, जिसके तहत मालेगांव मामले में कुछ लोगों को गलत तरीके से फंसाया गया। उन्होंने मांग की कि उस समय के एटीएस अधिकारियों की जांच होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि इतने बड़े हमलों के असली जिम्मेदार लोग क्यों नहीं पकड़े गए।

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट और मालेगांव ब्लास्ट मामले को लेकर जांच एजेंसियों पर सवाल

मीडिया एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान संजय निरुपम ने मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट का भी जिक्र किया। इस मामले में हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। निरुपम ने दोनों मामलों में आरोपियों के बरी होने पर सवाल उठाया कि इतने बड़े आतंकी हमलों के असली साजिशकर्ता कौन थे और क्या जांच में जानबूझकर कमियां छोड़ी गईं।

ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर बोले संजय निरुपम

इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने पर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ का बार-बार जिक्र हो रहा है और एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि भारत के साथ बातचीत चल रही है और डील अभी फाइनल नहीं हुई है। अगर डील फाइनल नहीं हुई है, तो अचानक 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा का कोई मतलब नहीं बनता।

निरुपम ने कहा कि स्वाभाविक रूप से, यह एक ऐसा सवाल है, जिसे भारत को अमेरिका के सामने उठाना चाहिए। जब हमारे अधिकारी बातचीत कर रहे हैं और व्यापार वार्ता जारी है, तो फिर ऐसी एकतरफा घोषणा कैसे की जा सकती है। यह भारत-अमेरिका रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने केंद्र सरकार के राष्ट्रीय हितों की रक्षा में सही कदम उठाने के रुख का स्वागत किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 25 फीसदी टैरिफ लगाने पर कहा कि हर देश को अपने हितों की रक्षा का अधिकार है। भारत सरकार का यह संकल्प कि वह किसानों और छोटे उद्यमियों को सुरक्षित और उचित बाजार उपलब्ध कराएगी, सराहनीय है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे