electricity bill defaulters Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

महावितरण की ‘स्मार्ट वसूली’,बिल नहीं भरने वालों में मचा हड़कंप, सवा लाख उपभोक्ताओं पर गिरी गाज

Mahavitaran Smart Meter: महावितरण ने स्मार्ट मीटर के जरिए 1.21 लाख बकायादार उपभोक्ताओं की बिजली काट दी, जिससे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया और हजारों उपभोक्ताओं ने तुरंत बिल जमा किया।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Electricity News: महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ स्मार्ट मीटर के जरिए बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने पहली बार रिमोट सिस्टम से करीब 1.21 लाख उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया।

महावितरण की इस सख्त कार्रवाई का असर तुरंत दिखा। बिजली कटते ही करीब 80 हजार उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन भुगतान कर अपने बकाया बिल जमा कर दिए, जिसके बाद उनकी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि, लगभग 41 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक बिल नहीं भरा है, जिसके कारण उनके घरों की बिजली आपूर्ति अब भी बाधित है।

85 लाख स्मार्ट मीटर

राज्य में अब तक करीब 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सटीक बिलिंग और बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से लागू इस योजना से महावितरण को कार्यालय में बैठे-बैठे बिजली काटने और जोड़ने की सुविधा मिल गई है। अधिकारियों के अनुसार, जिन 41 हजार उपभोक्ताओं ने अब तक भुगतान नहीं किया है, उनके द्वारा अवैध तरीके से बिजली उपयोग किए जाने की आशंका है।

सख्त कार्रवाई

महावितरण ने सभी कार्यालयों को ऐसे उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। कार्यकारी संचालक (वितरण) ने चेतावनी दी है कि जांच में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम