जिला परिषद चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
मुंबई

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव: विदर्भ को क्यों नहीं मिला मौका? OBC आरक्षण के पेंच के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

ZP Election Maharashtra: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव का ऐलान! 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग और 7 को नतीजे। जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी नियम।

प्रिया जैस

Panchayat Samiti Polls 2026: महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समितियां जिनमें 50 फीसदी आरक्षण की परेशानी नहीं है, ऐसी 12 जिला परिषदों और 125, पंचायत समितियों के चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 7 फरवरी को घोषित, किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मंगलवार को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की।

चुनाव घोषित होने के साथ ही संबंधित जिला परिषदों व पंचायत समितियों के क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वाघमारे ने बताया कि इन चुनावों के लिए राज्यभर में 25,482 मतदान केंद्र होंगे। साथ ही, 1,10,329 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई 2025 की वोटर लिस्ट का उपयोग किया जाएगा। कुल 2.09 करोड़ मतदाता इस चुनाव में वोट डालेंगे। इनमें 1 करोड़ 7 लाख पुरुष, जबकि 1 करोड़ 3 लाख महिला मतदाता हैं।

इन जिला परिषद के चुनाव

कोंकण विभागः रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग पुणे विभागः सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर मराठवाड़ा विभागः छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर

दो वोट डालना जरूरी

हर वोटर के लिए 2 वोट डालना ज़रूरी है, जिसमें से एक वोट जिला परिषद के लिए और एक वोट पंचायत समिति के लिए डालना होगा। इस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ऑफलाइन उपलब्ध रहेगी।

  • नामांकन पत्र भरने की तारीख 16 से 21 जनवरी
  • स्क्रूटनी - 22 जनवरी
  • नामांकन वापसी 27 जनवरी (दोपहर 3 बजे तक)
  • उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चिन्ह आवंटन की तारीख 27 जनवरी (दोपहर 3.30 बजे के बाद)
  • वोटिंग 5 फरवरी (सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक)
  • मतगणना 7 फरवरी (सुबह 10 बजे से)

24 घंटे पहले खत्म होगा प्रचार

वोटिंग से 24 घंटे पहले प्रचार खत्म हो जाएगा। आरक्षित पत्र अनिवार्य है। जाति प्रमाण पत्र चुने जाने के छह महीने के भीतर जमा करना होगा। जमा न करने पर संबंधित उम्मीदवार का चुनाव रद्द कर दिया जाएगा।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत