यूपी-बिहार के लिए विशेष ट्रेन (फाइल फोटो) 
मुंबई

कोंकण को बड़ा झटका! महाराष्ट्र के भीतर चलने वाली ट्रेनें गायब, यूपी-बिहार के लिए विशेष ट्रेनों की बाढ़

Maharashtra Train Cancellations: महाराष्ट्र में रेल सेवाओं पर कैंची! सह्याद्री और गोदावरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें बंद, कोंकण-मराठवाड़ा को झटका। उत्तर भारत के लिए ट्रेनों की बाढ़ से यात्री नाराज।

प्रिया जैस

Konkan Railway Issues: भारत में भारतीय रेल ने वर्षों से देशभर में यात्रियों को सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा प्रदान की है लेकिन हाल के फैसलों को लेकर अब महाराष्ट्र में नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। यात्रियों का आरोप है कि रेल सेवाओं का अधिक झुकाव उत्तर भारत की ओर किया जा रहा है, जबकि महाराष्ट्र की उपेक्षा हो रही है।

रेलवे के 'जीरो बेस्ड टाइमटेबल' नीति के तहत महाराष्ट्र की कई अहम ट्रेनें बंद कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग आंशिक रूप से रद्द किए गए हैं। राज्य के भीतर चलने वाली ट्रेनों को कम किया गया है, वहीं मुंबई से उत्तर भारत के लिए नहीं और अधिक ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है।

किन ट्रेनों पर असर?

रेल प्रशासन ने होली और गर्मी के सीजन को देखते हुए उत्तर भारत के लिए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है। सीएसएमटी-मडगांव, एलटीटी-मडगांव ट्रेनें अबा साप्ताहिक कर दी गई हैं, वहीं सीएसएमटी-गोरखपुर, एलटीटी-दानापुर ट्रेनें रोजाना चलाई जा रही हैं, दादर-गोरखपुर सप्ताह में 4 दिन और दादर-बलिया सप्ताह में 3 दिन कर दी गई है।

बंद या प्रभावित हुईं प्रमुख ट्रेनें

  • मुंबई-कोल्हापुर सह्याद्री एक्सप्रेस
  • मनमाड-मुंबई गोदावरी एक्सप्रेस
  • भुसावल मुंबई पैसेंजर
  • पुणे-कर्जत-पनवेल पैसेंजर
  • मुंबई-विजापुर पैसेंजर
  • पुणे-पनवेल पैसेंजर
  • पुणे-भुसावल एक्सप्रेस (पनवेल मार्ग)
  • दादर-रत्नागिरी पैसेंजर (बंद, बदले में दिवा-रत्नागिरी शुरू)

कोंकण क्षेत्र को बड़ा झटका

कोकण के यात्रियों को सबसे बड़ा झटका लगा है। 2020 से पहले चलने वाली दादर-रत्नागिरी पैसेंजर, जो हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा थी। उसे फिर से शुरू करने की मांग को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बजाय दादर-गोरखपुर ट्रेन को स्थायी रूप से शुरू कर दिया गया।

यात्रियों में नाराजगी

महाराष्ट्र के कोंकण, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्रों को जोड़ने वाली राज्यांतर्गत ट्रेनें आम लोगों के लिए बेहद जरूरी हैं। शिक्षा, रोजगार, व्यापार और धार्मिक यात्रा के लिए इन ट्रेनों का खास महत्व है, ऐसे में इन सेवाओं को बंद या कम किए जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा