प्रताप सरनाईक (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय

ST Income Plan: महाराष्ट्र ST कॉर्पोरेशन ने विज्ञापन के जरिए अगले 5 वर्षों में 250 करोड़ रुपये से अधिक आय का लक्ष्य तय किया है। नए टेंडर से मौजूदा 22 करोड़ की आय दोगुनी से अधिक होने की उम्मीद है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra ST Corporation Advertisement Revenue: महाराष्ट्र के कोने-कोने में दौड़ने वाली 'लालपरी' अर्थात एसटी की आय बढ़ाने के विभिन्न स्रोतों पर काम किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और ST कॉर्पोरेशन के चेयरमैन प्रताप सरनाईक ने बताया कि अगले पांच सालों में ST कॉर्पोरेशन को सिर्फ विज्ञापन से 250 करोड़ रुपये से ज़्यादा की आय होगी।

ST कॉर्पोरेशन के हेडक्वार्टर में हुई 310 वीं बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स मीटिंग में एसटी के माध्यम से यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ निगम के आय की बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की गई। इस मीटिंग में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेश नार्वेकर, ST कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. माधव कुसेकर, जॉइंट लेबर कमिश्नर पल्लवी सहारे के साथ-साथ सभी डिपार्टमेंट के हेड मौजूद थे।

मंत्री सरनाईक ने कहा, “ST कॉर्पोरेशन के पूरे राज्य में 251 आगार और 610 से ज़्यादा छोटे-बड़े बस स्टैंड हैं। लगभग 12 हज़ार बसों का बेड़ा रोज़ाना 50 से 55 लाख यात्रियों को ले जाता है।

यात्रियों की संख्या 1 करोड़ का लक्ष्य

भविष्य में एसटी बसों की संख्या बढ़ने के बाद रोज़ाना यात्रियों की संख्या 1 करोड़ तक हो जाएगी। इतनी बड़ी संख्या में आवाजाही करने वाले स्थलों पर विज्ञापन देना कंपनियों के लिए एक सुनहरा मौका है। गांवों से लेकर महानगरों तक, ST की आवाजाही होने से बस स्टैंड, उनके आस-पास, बसों के अंदर-बाहर सभी उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल कर विज्ञापन से होने वाली कमाई बढ़ाने का एक बड़ा प्लान तैयार किया गया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि इसके लिए एक कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रोसेस लागू किया गया है। उन्होंने साफ़ किया कि अगले पांच सालों के लिए 250 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बोलियां स्वीकार की गई हैं। अभी चल रहे विज्ञापन लाइसेंसधारियों का लाइसेंस पीरियड खत्म होने के बाद, विज्ञापन के अधिकार नए लाइसेंसधारियों को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। फिलहाल विज्ञापनों से सालाना कमाई लगभग 22 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें :-

नए टेंडर से यह इनकम दोगुनी से भी ज़्यादा हो जाएगी। मंत्री प्रताप सरनाईक ने यह कहा कि अगर किराए के अलावा दूसरे सोर्स से भी इनकम होती है, तो ST को भविष्य में नुकसान नहीं होगा। विज्ञापन के अलावा ईंधन खर्च में कमी,कम दर में डीजल खरीदी आदि पहल कर एसटी कॉर्पोरेशन का घाटा कम किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Mumbai News, ST Bus, Maharashtra

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस