एकनाथ शिंदे  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

दशहरे के बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की चर्चा, शिंदे इन मंत्रियों की कर सकते हैं छुट्टी

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र की राजनीति में दशहरे के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हैं। खराब प्रदर्शन और सूखा प्रभावित इलाकों में निष्क्रियता के चलते कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

रूपम सिंह

Highlights

  • दशहरे के बाद शिंदे मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज।

  • संजय शिरसाट, दादा भुसे, संजय राठोड और गुलाबराव पाटील के नाम चर्चा में।

  • योगेश कदम और आशीष जायसवाल को कैबिनेट मंत्री पद मिलने की संभावना।

Maharashtra Cabinet Reshuffle Update: महाराष्ट्र की राजनीति में दशहरे के बाद मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार और पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ युवा विधायकों को अवसर देने के उद्देश्य से कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। हालांकि, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

युवा विधायकों को मिल सकता है मौका

राज्य की राजनीति में युवा नेतृत्व के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

चर्चा है कि शिंदे पुराने और अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की जगह युवा, सक्रिय और अध्ययनशील विधायकों को जिम्मेदारी दे सकते हैं। इससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा लाने और युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम हो सकता है।

सूखा प्रभावित क्षेत्रों में मंत्रियों के प्रदर्शन से नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं। खासकर सूखा प्रभावित क्षेत्रों में मंत्रियों की सक्रियता को लेकर नाराजगी जताए जाने की बात सामने आई है। हाल ही में हुई एक बैठक में उन्होंने संबंधित मंत्रियों के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया था।

साथ ही सभी मंत्रियों को सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने और अपने ढाई साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 10 दिनों की समयसीमा तय किए जाने की जानकारी है।

इन मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव को लेकर संजय शिरसाट, दादा भुसे, संजय राठोड और गुलाबराव पाटील के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के हवाले से इन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन नेताओं को हटाने के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

योगेश कदम और आशीष जायसवाल को प्रमोशन की उम्मीद

दूसरी ओर, बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य मंत्रियों योगेश कदम और आशीष जायसवाल को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति मिलने की अटकलें हैं। यदि फेरबदल होता है, तो इससे मंत्रिमंडल की संरचना में बदलाव के साथ पार्टी के भीतर जिम्मेदारियों का नया बंटवारा भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल, संभावित बदलावों पर राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं और अंतिम फैसला नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा