पार्थ पवार जमीन घोटाला (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra Nikaay Chunaav से पहले तटकरे-पार्थ विवाद तेज, दलवी ने दी नई सियासी चिंगारी

Maharashtra Nikaay Chunaav: रायगढ़ निकाय चुनाव से पहले महेंद्र दलवी ने तटकरे पर पार्थ पवार को जमीन विवाद में फंसाने का आरोप लगाया है। इससे शिवसेना (शिंदे) और राकां (अजीत) के बीच सियासी तनाव बढ़ गया।

अपूर्वा नायक

Ajit Pawar News: रायगढ़ जिले के पालक पर मंत्री पद को लेकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री भरत गोगावले और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के बीच जारी रार जिले में जल्द ही होनेवाले स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारियों भारी पड़ रही है।

चुनाव की तैयारियों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक महेंद्र दलवी ने राकां (अजीत पवार) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि राकां के मुखिया एवं उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार को उनकी अपनी ही पार्टी के नेताओं ने फंसाने का काम किया है।

दलवी ने इस तरह से प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे पर आरोप लगाकर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार पार्टी की राकां में फूट डालने का प्रयास किया है।

अजीत अपने बेटे को बचाने में लगे

कोरगांव एक में जमीन खरीद मामले के कारण विवादों में उलझे पार्थ पवार घर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और अजीत पवार अपने बेटे को बचाने में लगे हैं। इसी पृष्ठभूमि में विधायक दलवी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरकार ऐन चुनाव के दौरान यह मामला बाहर कैसे आया?

रोहा में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में दलवी ने कहा कि तटकरे पार्थ को बदनाम कर रहे हैं। तटकरे के राजनीतिक सफर को धोखाधड़ी का सफर करार देते हुए कहा कि अगर इनके पूरे राजनीतिक करियर को देखें तो विश्वासधात और धोखाधड़ी उनकी पहचान बन गई है।

अपनों को धोखा देना इनकी संस्कृति है, अपने ही लोगों को कसाना, उनका इस्तेमाल करके फिर उन्हें दागी बनाना, इनका पैटर्न है। ये जिस नेता के संरक्षण में काम करते है। उसे बोखा देना इनकी पहचान है। उन्होंने दूसरों को गिरा कर अपना रद बढ़ाया है। दलवी का दावा है कि अतीत को कमजोर करके तटकरे बीजेपी में जाने की तैयारी में है। उन्होंने अपना बैग भर लिया है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी