महाराष्ट्र पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर ) 
मुंबई

Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप

Maharashtra Police Exam 2026:  महाराष्ट्र पुलिस भर्ती परीक्षा विवादों में घिर गई है। आरोप है कि 100 में से 85 सवाल एक ही प्रैक्टिस बुक से लिए गए, जिससे परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग उठी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Police Exam Paper Leak: पुणे के दौंड में आयोजित एसआरपीएफ ग्रुप 5 की महाराष्ट्र पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कथित तौर पर 100 में से 85 सवाल एक ही प्राइवेट पब्लिकेशन की प्रैक्टिस बुक से हूबहू कॉपी किए गए हैं।

अब छात्र संगठन से जुड़े लोगों ने कहा है कि यह ईमानदार, मेहनती उम्मीदवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अब इसा परीक्षा को रद्द कर इसे दोबारा कराने की जोरदार मांग की जा रही है। दूसरी ओर निजी किताब के पब्लिशर ने परीक्षा के पेपर-सेटिंग प्रोसेस में किसी भी कनेक्शना से साफ़ इनकार किया है। हालांकि इसा खुलासे के बाद पुलिस भर्ती की कोचिंगा कराने वाले संस्थानों की सांठगांठ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कॉपी-पेस्ट' एक्सरसाइज नहीं हो सकता : सुप्रिया

राकां शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि कि कोई भी परीक्षा का पेपर 'कॉपी-पेस्ट एक्सरसाइज नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 100 में से 85 सवाल पहले ही एक कोचिंग संस्थान के पास थे, क्या इसे सिर्फ एक संयोग कहा जा सकता है। सुप्रिया ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

युवाओं के साथ अन्याय

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि दौड में एसआरपीएफ की लिखित परीक्षा पारदर्शिता के नाम पर मजाक है। इस तरह की परीक्षा में उम्मीद की जाती है कि प्रश्न पत्र का चयन प्रोफेशनल तरीके से किया जाएगा लेकिन 100 में से 85 सवाल एक प्राइवेट पब्लिश हुई कित्ताब से उठाए गए हैं।

तो क्या यह कोई एग्जाम था या उस किताब का ओपन बुक टेस्ट। यह कोई गलती नहीं है, बल्कि सिस्टम के खराब होने का साफ संकेत है। पुलिस भर्ती जैसे सेंसिटिव प्रोसेस में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण हूं। सवाल उठता है कि क्या अंदर कहीं कोई चेन ऑफ कमांड है। वडेट्टीवार ने कहा कि 3977 युवाओं ने ईमानदारी से मेहनत करके यह एग्जाम दिया। सरकार को अब तय करना है कि उनके सपनों को बर्बाद करने वालों को बचाना है या जिम्मेदार लोगों को सजा देनी है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना