प्याज उत्पादक (सोर्स सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र के प्याज किसानों को राहत: छगन भुजबल का नाफेड को निर्देश, 30 जून तक सीधे खरीदें 2 लाख टन प्याज

Maharashtra Onion Farmers: महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों को बड़ी राहत। खाद्य मंत्री छगन भुजबल ने नाफेड और एनसीसीएफ को 30 जून तक सीधे 2 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने के कड़े निर्देश दिए हैं।

रूपम सिंह

Maharashtra Government Devendra Fadnavis: बड़े आंदोलन के बाद सूबे के प्याज उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने नाफेड और एनसीसीएफ कृषि उपज मार्केट कमेटियों को किसानों से सीधे प्याज खरीदने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत किए गए खरीद लक्ष्य को 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीते दिनों केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में प्याज किसानों की समस्याओं का हल निकालने मुलाकात की थी। पिछले कई दिनों से प्याज के वाजिब समर्थन मूल्य और निर्यात के मुद्दे को लेकर राज्य के किसान आक्रामक हैं।

किसान सही कीमत न मिलने के कारण अपनी उपज सड़कों पर फेंक रहे हैं या खेतों में फसल पर ट्रैक्टर चला रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहा है। भुजबल ने पीएसएफ प्याज अभियान 2026-27 के तहत बैठक आयोजित कर अधिकारियों, मार्केट कमेटियों के पदाधिकारियों मार्गदर्शन किया।

2 लाख टन प्याज खरीदी का लक्ष्य

मंत्री भुजबल ने निर्देश दिया है कि मार्केट कमेटियां तुरंत प्याज खरीदने के सेंटर शुरू करें। साथ ही ग्रेडिंग और सॉर्टिंग मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाएं। 1 जून तक केवल 1.55 मीट्रिक टन प्याज खरीदा गया है, जबकि लक्ष्य 2 लाख मीट्रिक टन है।

बेमौसम बारिश से उपज की गुणवत्ता पर असर पड़ा है, इसलिए केंद्र सरकार ने ग्रेड-ए के नियमों में ढील दी है। उपज को गुणवत्ता परीक्षण के दौरान बेवजह रिजेक्ट नहीं किया जाना चाहिए। यदि आवश्कता पड़ी तो राज्य सरकार प्याज खरीदने के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से बात करेगी।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर