'महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें जीती...तब सवाल नहीं उठाया', BJP का राहुल के आरोपों पर जवाब 
मुंबई

'महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें जीती...तब सवाल नहीं उठाया', BJP का राहुल के आरोपों पर जवाब

Prataprao Jadhav: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' बयान को घुसपैठियों का समर्थन बताते हुए कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा है।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडी अलायंस चाहता है कि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से न काटे जाएं, इसीलिए वे लगातार उनके हक में आवाज उठा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि घुसपैठिए राहुल गांधी का वोट बैंक हैं, इसीलिए वे उनकी खातिर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। वे बोलने से पहले सोचते नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए प्रतापराव जाधव ने कहा कि कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं, तब राहुल गांधी ने यह सवाल नहीं उठाया कि उनका गठबंधन इतनी सीटें कैसे जीत गया।

जाधव ने राहुल के बयान को अवसरवादी करार देते हुए कहा कि विपक्ष केवल हार की आशंका में संवैधानिक संस्थाओं जैसे चुनाव आयोग पर हमला बोल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि राहुल का 'वोट चोरी' का आरोप घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में बनाए रखने की साजिश का हिस्सा है ताकि इंडिया गठबंधन का वोट बैंक सुरक्षित रहे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सहित तत्कालीन सरकार ने छह माह में आम जनता के लिए योजनाओं की बौछार कर दी। गांव-गांव तक हमारे कार्यकर्ता गए और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिला और हम लोगों को बंपर बहुमत मिला।

मंत्री ने कहा कि किसी चुनाव में एनडीए चुनाव जीतती है तो विपक्ष दावा करती है कि वोट चोरी हो गई, ईवीएम हैक हो गई, लेकिन जब वे खुद चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम भी ठीक रहती है और वोट भी चोरी नहीं होते।

उन्होंने कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीता, राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि वहां वोट की चोरी हुई। राहुल गांधी चुनाव आयोग पर जो आरोप लगा रहे हैं, वे सिर्फ वोटर लिस्ट में घुसपैठियों को बरकरार रखने के लिए कर रहे हैं, ताकि उनका वोट बैंक जिंदा रहे।

आयुर्वेद दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय है आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लैनेट, जो हमें यह याद दिलाता है कि आयुर्वेद केवल व्यक्ति की नहीं बल्कि संपूर्ण पृथ्वी की सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण है। आगामी 23 सितंबर को गोवा स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन होगा। यह अवसर हमारे लिए गर्व का विषय है कि भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धति विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां छू रही है।

उन्होंने कहा कि यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। हम सभी का संकल्प है कि आयुर्वेद के इस धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं और स्वस्थ भारत-स्वस्थ विश्व के निर्माण में योगदान दें। -एजेंसी इनपुट के साथ

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती