Chandrashekhar Bawankule (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र के हर तहसील में ‘छत्रपती शिवाजी महाराजस्व समाधान शिविर’, राजस्व सेवाएं पहुंचेंगी घर-द्वार

Maharashtra Government हर तहसील में ‘छत्रपती शिवाजी महाराजस्व समाधान शिविर’ लगाएगी। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि मार्च से मई तक तय कार्यक्रम के तहत नागरिकों को त्वरित सेवाएं मिलेंगी।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Revenue Camp Initiative: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की आम जनता को सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधानमंडल में घोषणा करते हुए बताया कि राज्य के प्रत्येक तहसील में ‘छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है।

प्रत्येक तहसील में छह शिविर

बावनकुले ने कहा कि अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए विस्तृत समय सारणी तैयार की गई है। इसके तहत प्रत्येक तहसील में कुल छह शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ मिल सके।

तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजन

तहसील के दो राजस्व मंडलों के लिए 7 मार्च और 14 मार्च को शिविर आयोजित किए जाएंगे। अगले दो मंडलों के लिए 10 अप्रैल और 17 अप्रैल की तारीख तय की गई है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर 8 मई और 15 मई को दो विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को राजस्व विभाग से संबंधित सेवाओं और समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

त्वरित लाभ देने पर जोर

सरकार का उद्देश्य है कि शिविर के दिन ही अधिकतम मामलों का निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा और पारदर्शिता के साथ सेवा वितरण को गति मिलेगी।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज