Ladki Bahin Yojana (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
मुंबई

फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी

Aditi Tatkare News: महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहीण योजना में फर्जी और अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। आदिती तटकरे ने कहा कि गलत तरीके से लाभ लेने वालों से पूरी राशि वसूल की जाए।

आंचल लोखंडे

Ladki Bahin Yojana News: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लाडकी बहीण योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने साफ किया है कि जिन महिलाओं ने गलत तरीके से योजना का लाभ उठाया है, उनसे सरकार पूरी रकम वसूल करेगी। यहां तक कि कुछ पुरुषों ने भी इस योजना का लाभ लिया है, उनसे भी पैसे वापस लिए जाएंगे। प्रत्येक जिले से डेटा मंगाया जा रहा है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तटकरे ने बताया कि 31 दिसंबर तक ई-केवायसी कराने की समयसीमा दी गई थी, लेकिन अनेक महिलाओं ने इसे पूरा नहीं किया। अब विभागवार डेटा की जांच की जाएगी और ऐसी महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं के नाम आरटीओ पोर्टल पर गलती से चारपहिया वाहन दर्ज हो गया है, वे जरूरी प्रमाण प्रस्तुत करें। सत्यापन के बाद उनका लाभ पुनः शुरू किया जाएगा।

राज्यभर में महिलाओं का आक्रोश

जनवरी 2026 से राज्य की 50 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खाते में किस्त नहीं आई है। अकेले सोलापुर में 4 लाख महिलाएं प्रभावित हैं। कई महिलाएं बाल विकास कार्यालयों में पहुंचकर जवाब मांग रही हैं। पोर्टल पर गलत आयकरदाता दर्ज होना, एक परिवार में दो से अधिक लाभार्थी दिखाना जैसी तकनीकी खामियां भी सामने आई हैं। अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें