लाडकी बहिण योजना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

लाडकी बहिण योजना में बड़ा उलटफेर: E-KYC जांच में 80 लाख महिलाएं अपात्र; 1.66 करोड़ को ही मिलेगा लाभ

Ladki Bahin Yojana E-KYC Latest Update : माझी लाडकी बहिण योजना में E-KYC के बाद 80 लाख महिलाएं अपात्र। अब 1.66 करोड़ महिलाओं को मिलेगा ₹1,500 की किस्त का लाभ, सरकार का घटा मासिक खर्च।

रूपम सिंह

Ladki Bahin Yojana June Installment Update: महाराष्ट्र की महायुति सरकार की गेमचेंजर योजना 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण'  योजना की ई-केवाईसी और पात्रता जांच पूरी होने के बाद राज्य में 1 करोड़ 66 लाख 28 हजार 48 महिलाएं ही योजना के लिए पात्र बची हैं।

जांच में 80 लाख से अधिक लाभार्थी अपात्र पाए जाने से सरकार का मासिक खर्च काफी कम होगा और बड़ी वित्तीय बचत होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया से योजना अधिक पारदर्शी बनी है और लाभ केवल वास्तविक पात्र महिलाओं तक पहुंचेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, योजना शुरू होने पर 2 करोड़ 47 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था।

दोबारा ई-केवाईसी से सुधरी पात्रता सूची

विस्तृत जांच के बाद 80 लाख 71 हजार 952 महिलाएं विभिन्न पात्रता मानकों पर अपात्र पाई गईं। इसके बाद पात्र लाभार्थियों की अंतिम संख्या 1 करोड़ 66 लाख 28 हजार 48 तय की गई। जून महीने की 1,500 रुपए की किस्त - 15 जुलाई से तीन दिनों के भीतर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा कर दी गई।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि ई-केवाईसी के दौरान 24 लाख महिलाओं ने गलती से स्वयं को सरकारी कर्मचारी के रूप में दर्ज कर दिया था। सुधार का अवसर मिलने के बाद इनमें से 20 लाख महिलाएं फिर से पात्र घोषित हुई, जबकि 4 लाख महिलाएं अपात्र रहीं। इनमें आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता और संविदा पर कार्यरत महिलाएं भी शामिल थी।

सरकार का खर्च घटा

  • सरकार के अनुसार, अब इस योजना पर मासिक खर्च घटकर लगभग 2,459 करोड़ रुपए रह जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर बचत होगी।
  • सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना में समय-समय पर लाभार्थियों की जांच जारी रहेगी।
  • साथ ही 65 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाएं नियमों के अनुसार आगे चलकर स्वतः अपात्र हो जाएंगी।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च