मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

शादी सजावट में करें असली फूलों का उपयोग, नहीं तो होगी कार्रवाई! विधानसभा में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान

Maharashtra Plastic Flower Ban: महाराष्ट्र में कृत्रिम फूलों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी। सीएम फडणवीस ने किसानों के हित और पर्यावरण सुरक्षा के लिए कड़े नियम और जीआर (GR) जारी करने की घोषणा की।

सूर्यप्रकाश मिश्र

CM Devendra Fadnavis Assembly Speech: प्लास्टिक से बने कृत्रिम फूलों के उपयोग पर महाराष्ट्र सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। प्राकृतिक फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक जीआर जारी करेगी। विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा करते हुए कहा कि कृत्रिम फूलों का उपयोग करने वाले मंगल कार्यालय (मैरिज हॉल) और डेकोरेशन व्यवसाय करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नकली फूलों से किसान परेशान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जयंत पाटिल ने विधानसभा में कहा कि कृत्रिम फूलों के बढ़ते इस्तेमाल से प्राकृतिक फूल उत्पादक किसान, विशेष रूप से कोल्हापुर के ग्रीनहाउस किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि देखने में आकर्षक लगने वाले कृत्रिम फूल पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। ये फूल बायोडिग्रेडेबल नहीं होते, जिससे प्लास्टिक कचरा बढ़ता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। साथ ही इनके कारण प्राकृतिक फूल उगाने वाले किसानों की आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सरकार ऐसे फूलों के उपयोग पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में काम कर रही है।

भाजपा विधायक ने उठाया मुद्दा

विधानसभा में चर्चा के दौरान भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते ने कृत्रिम फूलों में इस्तेमाल होने वाले टॉक्सिक रंगों और नैनो पार्टिकल्स से मानव स्वास्थ्य, खासकर बच्चों के मस्तिष्क पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने होली में उपयोग होने वाले जहरीले रंगों पर भी चिंता व्यक्त की।

मुंबई के फूल बाजार बंद होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि नए नियम लागू होने के बाद डेकोरेटर्स और आयोजन स्थलों के लिए उनका पालन अनिवार्य होगा। पर्यावरण संरक्षण, किसानों के हित और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार कदम उठाएगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर