महाराष्ट्र डॉक्टर हड़ताल सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप

Maharashtra Doctors Strike: MMC में CCMP प्रमाणित BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन के विरोध में महाराष्ट्र के 50,000 डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहे, जिससे निजी अस्पतालों की OPD सेवाएं प्रभावित हुईं।

रूपम सिंह

Maharashtra Doctors Strike MMC Registration: महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद (MMC) में सीसीएमपी प्रमाणित बीएचएमएस डॉक्टरों के पंजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में राज्यभर के डॉक्टर मंगलवार से 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए।

इस आंदोलन में लगभग 50,000 डॉक्टरों के शामिल होने का दावा किया गया है, जबकि अकेले मुंबई से करीब 6,000 डॉक्टर विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने। हड़ताल के चलते कई निजी अस्पतालों में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं।

मरीजों को हुई परेशानी, कई लौटे बिना इलाज

डॉक्टरों की हड़ताल का सबसे अधिक असर निजी अस्पतालों की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिला। कई अस्पतालों में ओपीडी बंद रहने से मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा।

हालांकि, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर संगठनों ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन और जीवनरक्षक सेवाएं पहले की तरह जारी रखी गईं ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

IMA समेत कई संगठनों ने दिया समर्थन

इस आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) महाराष्ट्र, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD), एसोसिएशन ऑफ स्टेट मेडिकल इंटर्न्स (ASMI) सहित कई प्रमुख चिकित्सा संगठनों का समर्थन मिला है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनका विरोध किसी विशेष चिकित्सा पद्धति या शाखा के खिलाफ नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और वैज्ञानिक चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से है।

सरकारी अस्पतालों की सेवाओं पर भी पड़ा असर

विरोध प्रदर्शन का असर राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में भी देखने को मिला। नियमित ओपीडी सेवाओं के साथ कुछ अन्य गैर-आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि, आपातकालीन चिकित्सा, आईसीयू और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं, जिससे गंभीर मरीजों के इलाज में बाधा नहीं आई।

सरकार को अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

डॉक्टर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद में सीसीएमपी प्रमाणित बीएचएमएस डॉक्टरों के पंजीकरण का प्रस्ताव लागू किया जाता है, तो वर्तमान 24 घंटे की हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदला जा सकता है।

फिलहाल यह हड़ताल बुधवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। डॉक्टरों का कहना है कि वे सरकार से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और सभी पक्षों से चर्चा के बाद निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा