मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Davos Tour से महाराष्ट्र को बड़ी सौगात: 30 लाख करोड़ के निवेश समझौते, सीएम फडणवीस का दावा

Maharashtra: दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में महाराष्ट्र के लिए 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं। Devendra Fadnavis ने आलोचकों को जवाब देते हुए निवेश को जमीन पर उतरता बताया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में महाराष्ट्र के लिए 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

उन्होंने गुरुवार को दावोस से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुंबई समेत महाराष्ट्र के पत्रकारों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने पेड टूलकिट के जरिए दावोस में हुए आर्थिक समझौते पर सवाल उठाने वालों को जम कर लताड़ लगाई, हालांकि सीएम ने कहा कि इस तरह के लोग सिर्फ आलोचना करते हैं।

मैं इस तरह की निगेटिव बातों पर ध्यान नहीं देता हूं। सीएम ने बताया कि साल 2025 में दावोस में हुए समझौते के तहत 70% से ज्यादा के काम शुरू हैं। ऐसे में यह कहना गलत है कि निवेश सिर्फ कागजों तक सीमित रहता है। उन्होंने बताया कि इस साल करीब 18 देशों में महाराष्ट्र में निवेश करने का फैसला लिया है।

7 से 10 लाख करोड़ रुपए के समझौते और होंगे

सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए अब तक 30 लाख करोड़ के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आने वाले दिनों में 7 से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर और हस्ताक्षर किए जाएंगे।

83% विदेशी प्रत्यक्ष निवेश

यह निवेश महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में किया जाएगा, इनमें से 83 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश से संबंधित है। दावोस में हुए समझौते में 16 प्रतिशत निवेश कोकण में, 22% महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में और 13% विदर्भ के लिए आया है। उत्तरी महाराष्ट्र में नाशिक, अहिल्यानगर, नंदुरबार और घुलिया में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान