साइबर अपराध ,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी

Maharashtra Cyber Crime: महाराष्ट्र में साल 2025 से मई 2026 के बीच साइबर अपराध के 10,505 मामले दर्ज। सीएम फडणवीस ने बताया- मुंबई में 1,311 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी हुई।

रूपम सिंह

Maharashtra Cyber Crime Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में पिछले कुछ सालों के भीतर साइबर अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में एक तारांकित सवाल के लिखित जवाब में बताया कि, साल 2025 से मई 2026 के बीच पूरे राज्य में साइबर अपराध के कुल 10,505 मामले दर्ज किए गए हैं।

विधायक काशीनाथ दाते, सपा एमएलए अबू आसिम आजमी और विक्रम पाचपुते सहित अन्य विधायकों द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने साफ किया कि पुलिस प्रशासन इस पर मुस्तैदी से काम कर रहा है और अब तक इस सिलसिले में 2,379 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए शहर

लिखित जवाब में राज्य के प्रमुख मुंबई शहरों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राजधानी मुंबई में अकेले साल 2025 में साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड के 4,825 मामले दर्ज हुए है। जिनमें नागरिकों से रिकॉर्ड 1,311 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

क्षेत्र/शहर समय अवधि अपराध का प्रकार कुल दर्ज मामले गिरफ्तारी फ्रॉड राशि
पूरा महाराष्ट्र राज्य 2025 से मई 2026 कुल साइबर अपराध 10,505 2,379 आरोपी गिरफ्तार —
मुंबई शहर वर्ष 2025 साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड 4,825 1,410 आरोपी गिरफ्तार ₹1,311 करोड़ (₹110 करोड़ रिकवर/फ्रीज)
पुणे शहर जनवरी 2026 – मई 2026 साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड 536 — ₹2 करोड़
नागपुर शहर जनवरी 2026 – मई 2026 सीनियर सिटीजन फ्रॉड 30 — —

सरकार ने तेज किया जागरूकता अभियान

  • हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 1,410 आरोपियों को गिरफ्तार किया, और 110 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज करने में सफलता पाई। वहीं, पुणे में जनवरी से मई 2026 के बीच वित्तीय धोखाधड़ी के 536 मामले दर्ज हुए, जिसमें करीब 2 करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ।
  • नागपुर में भी इसी अवधि के दौरान बुजुर्गों (सीनियर सिटीजन) को निशाना बनाते हुए घोखाधड़ी के 30 मामले सामने आए हैं। बढ़ते खतरों को देखते हुए राज्य
  • सरकार और महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेट ने, जनता के बीच जागरूकता अभियान को काफी तेज कर दिया है।।
  • सरकार अलग-अलग मीडिया माध्यमों के जरिए लोगों को लगातार सतर्क कर रही है। इसके तहत राज्य के 23 जिलों के 34 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगी 580 डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से साइबर सुरक्षा के संदेश प्रसारित किए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या अनजान वित्तीय लेनदेन को लेकर बेहद सतर्क रहे।

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की