शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

जून तक भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर भी मुहर, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया ऐलान

Mumbai News: उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने जून तक प्राध्यापकों की भर्ती पूरी करने का भरोसा दिया है। साथ ही सेवानिवृत्ति आयु को 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra College Recruitment: राज्य भर के कॉलेजों में लंबित भर्ती प्रक्रिया के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान होगा । ऐसा आश्वासन उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने दिया है।

विधान परिषद सदस्य अभिजित वंजारी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए मंत्री पाटिल ने बताया कि वर्ष 2024 में समाज कार्य महाविद्यालयों को समाज कल्याण विभाग से उच्च शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किए जाने के बाद शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के कई प्रशासनिक और सेवा संबंधी प्रश्न लंबित हैं।

मंत्री पाटील ने उत्तर देते हुए कहा कि इस विषय पर कई बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और चरणबद्ध तरीके से निर्णय लिए जा रहे हैं। शासन निर्णय के अनुसार महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के लिए कैश योजना लागू कर दी गई है, जबकि शिक्षकों और कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। 10-20-30 आश्वसित प्रगति योजना लागू करने की प्रक्रिया जारी है तथा अर्जित अवकाश नकदीकरण का प्रस्ताव भी जल्द मंजूर किया जाएगा।

बढ़ेगी सेवानिवृत्ति आयु

उन्होंने बताया महाविद्यालयों के प्राध्यापकों की वर्तमान सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है, जिसे बढ़ाकर 62 वर्ष करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य महाविद्यालयों की तरह वेतन एवं अनुदान नियम यहां भी लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र संख्या के आधार पर नया आकृतिबंध तैयार किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संख्या प्रमाणित होने के बाद पदों का पुनर्वितरण किया जाएगा। महाविद्यालयों द्वारा रोस्टर पूर्ण कर एनओसी प्राप्त करने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्री पाटिल ने कहा कि सरकार जून तक प्राध्यापक भर्ती पूरी करने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख मुद्दा वर्तमान स्थिति / निर्णय
प्राध्यापक भर्ती जून 2026 तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य।
सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित।
आकृतिबंध (Staffing Pattern) छात्र संख्या के आधार पर नया ढांचा तैयार, पदों का होगा पुनर्वितरण।
कैश (CAS) योजना प्राध्यापकों के लिए योजना लागू कर दी गई है।
अन्य लाभ चिकित्सा प्रतिपूर्ति, 10-20-30 प्रगति योजना और अर्जित अवकाश नकदीकरण की प्रक्रिया जारी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच