मुंबई शहर (सोर्स: सोशल मीडिया/ फाइल फोटो)
मुंबई

दिवाली के मुंबई-नागपुर की हवा में बढ़ा प्रदूषण, पुणे और नासिक का AQI भी 100 पार; पढ़ें पूरी लिस्ट

Maharashtra Air Quality: दिवाली के बाद महाराष्ट्र में वायु प्रदूषण की स्थिति जानिए। AQI.in के आंकड़ों में मुंबई 162, नागपुर 160 और ठाणे 151 AQI के साथ प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • दिवाली के बाद मुंबई और नागपुर जैसे शहरों की हवा में प्रदूषण काफी बढ़ा है।

  • AQI के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई 162 और नागपुर 160 के साथ सबसे प्रदूषित हैं।

  • पुणे और नासिक में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के पार दर्ज किया गया है।

Maharashtra AQI Post Diwali Pollution: दिवाली पर आतिशबाजी और पटाखों का शोर भले ही थम गया हो, लेकिन इनके धुएं का असर महाराष्ट्र के कई शहरों की हवा में दिखाई दे रहा है। मुंबई, नागपुर, मीरा-भायंदर और ठाणे जैसे शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। AQI की रियल-टाइम रैंकिंग में मुंबई 162 AQI के साथ महाराष्ट्र के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर है, जबकि नागपुर 160 AQI के साथ दूसरे नंबर पर है।

पुणे और नासिक की हवा भी पूरी तरह साफ नहीं है। दूसरी ओर धुले और जलगांव जैसे शहरों में अपेक्षाकृत बेहतर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है। सवाल है कि दिवाली के बाद महाराष्ट्र के शहरों की हवा का कितना बिगड़ा है, किन शहरों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है और इसका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है?

महाराष्ट्र के सबसे प्रदूषित शहर कौन से हैं?

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की रैंकिंग में मुंबई 162 AQI के साथ पहले स्थान पर है। नागपुर 160 AQI के साथ दूसरे और मीरा-भायंदर 159 AQI के साथ तीसरे स्थान पर है। ठाणे का AQI 151 दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के 10 प्रदूषित शहर

रैंकशहरUS AQI+
1मुंबई162
2नागपुर160
3मीरा-भायंदर159
4ठाणे151
5लोनावला147
6अमरावती132
7जालना130
8बदलापुर121
9अकोला120
10बोइसर115

इस सूची में मुंबई और नागपुर के बीच केवल 2 अंकों का अंतर है। वहीं मीरा-भायंदर भी 159 AQI के साथ मुंबई और नागपुर के काफी करीब है। ठाणे का आंकड़ा 151 है। इससे पता चलता है कि मुंबई महानगर क्षेत्र के कई शहरों में वायु गुणवत्ता एक जैसी चुनौती बन रही है।

पुणे, नासिक और संभाजीनगर का क्या हाल?

महाराष्ट्र के अपेक्षाकृत स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में धुले और जलगांव 81 AQI के साथ पहले स्थान पर हैं। महाड का आंकड़ा 84 है, जबकि बेलापुर और मालेगांव का AQI 96 दर्ज किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि पुणे, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर भी इस सूची में शामिल हैं, लेकिन इनका AQI 100 से ऊपर है।

शहरUS AQI+
धुले81
जलगांव81
महाड84
बेलापुर96
मालेगांव96
अहमदनगर101
छत्रपति संभाजीनगर102
नासिक102
पुणे103
सोलापुर103

इस तुलना से पता चलता है कि महाराष्ट्र के सभी शहरों में प्रदूषण की स्थिति एक जैसी नहीं है। कुछ शहरों में अपेक्षाकृत बेहतर हवा है, जबकि मुंबई, नागपुर और ठाणे जैसे शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर अधिक दर्ज किया गया है।

दिवाली के बाद प्रदूषण वास्तव में बढ़ा है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के अगले दिन सुबह 9 बजे मुंबई का औसत CPCB AQI 171 दर्ज किया गया। यह पिछले साल दिवाली के अगले दिन दर्ज 134 के मुकाबले करीब 28 फीसदी अधिक था। मुंबई के आठ मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 200 के पार पहुंच गया।

मुंबई के बांद्रा ईस्ट में AQI 265, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 232, सेवरी में 229 और देवनार में 228 दर्ज किया गया। घाटकोपर में 221 और चेंबूर में 215 का आंकड़ा सामने आया।

नागपुर की स्थिति भी चिंताजनक रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे नागपुर का AQI 217 पहुंच गया था। इसी दौरान पिंपरी-चिंचवड़ में 197, नासिक में 177, पुणे में 161, नवी मुंबई में 150 और मुंबई में 130 AQI दर्ज किया गया था।

वहीं, 8 नवंबर की रात 9 बजे नागपुर का AQI 217, पिंपरी-चिंचवड़ का 197 और पुणे का 161 था।

दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने की क्या हैं वजहें?

दिवाली के दौरान बड़ी संख्या में पटाखे जलाए जाते हैं। इनसे निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म प्रदूषक हवा में मिल जाते हैं। इनमें PM2.5 और PM10 जैसे कण प्रमुख हैं।

PM2.5 बेहद छोटे कण होते हैं, जो सांस के जरिए फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं। मुंबई में दिवाली के अगले दिन CPCB के मॉनिटरिंग स्टेशनों ने PM2.5 को प्रमुख प्रदूषक के रूप में दर्ज किया था। इसके अलावा प्रदूषण बढ़ने के पीछे कुछ मौसमी और शहरी कारण भी हैं।

  • आतिशबाजी से निकलने वाले सूक्ष्म कण हवा में प्रदूषण बढ़ाते हैं।

  • हवा धीमी होने पर प्रदूषक कण आसानी से फैल नहीं पाते।

  • त में ठंडक और वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण प्रदूषक जमीन के करीब जमा रह सकते हैं।

  • मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे शहरों में पहले से मौजूद ट्रैफिक प्रदूषण भी कुल प्रदूषण में योगदान देता है।

  • निर्माण स्थलों की धूल और सड़कों की धूल भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित करती हैं।

पुणे में भी दिवाली की शाम प्रदूषण बढ़ने के पीछे पटाखों के धुएं के साथ धीमी हवा और रात के कम तापमान को वजह बताया गया था।

खराब हवा से बचने के लिए क्या करें?

बढ़ते AQI का असर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर अधिक पड़ सकता है। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

  • AQI बहुत खराब होने पर सुबह और देर रात बाहर व्यायाम करने से बचें।

  • बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क इस्तेमाल करें।

  • घर के आसपास धूल और धुएं से बचाव रखें।

  • सांस लेने में परेशानी, खांसी या सीने में जकड़न होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

  • बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित वातावरण में लंबे समय तक रहने से बचाएं।

महाराष्ट्र में शहर-दर-शहर अलग तस्वीर

दिवाली के बाद महाराष्ट्र राज्य के शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति अलग-अलग दिखाई दे रही है। मुंबई, नागपुर, मीरा-भायंदर और ठाणे सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। वहीं धुले, जलगांव और महाड में अपेक्षाकृत बेहतर हवा दर्ज की गई है। हालांकि, पुणे, नासिक और नागपुर के लिए अलग-अलग समय पर जारी CPCB आंकड़े भी प्रदूषण की गंभीरता को सामने रखते हैं।

त्योहार के दौरान कुछ घंटों की आतिशबाजी का असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दे सकता है, लेकिन प्रदूषण को केवल पटाखों से जोड़ना सही नहीं होगा। वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य, औद्योगिक उत्सर्जन और मौसम भी इसमें भूमिका निभाते हैं। ऐसे में दिवाली के बाद महाराष्ट्र के शहरों की हवा को लेकर लगातार निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय जरूरी हैं।

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग