Bmc Election Results 
मुंबई

BMC में सबसे बड़ा उलटफेर! पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में, जानें कौन है विजेता उम्मीदवार

BMC Election Results: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। बीएमसी मतगणना में बड़ा उलटफेर हुआ है। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

आकाश मसने

BMC Election Result Congress First Win: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। बीएमसी मतगणना में बड़ा उलटफेर हुआ है। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। बीएमसी चुनाव के पहले नतीजों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। वार्ड नंबर 184 से कांग्रेस उम्मीदवार आशा काले ने 1450 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने शिंदे गुट की वैशाली शेवाले और एमएनएस की पारुबाई कटके को पराजित किया। वहीं, वार्ड नंबर 214 में बीजेपी के अजय पाटिल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत अपने नाम की।

शिवसेना (यूबीटी) का भी खाता खुला

मुंबई चुनाव नतीजों में शिवसेना का खाता खुल गया है। दादर के वार्ड-182 से यूबीटी गुट के मिलिंद वैद्य ने बीजेपी उम्मीदवार राजन पारकर को शिकस्त दी। वहीं वार्ड-163 में शिंदे गुट की शैला लांडे ने जीत दर्ज की। वह विधायक दिलीप लांडे की पत्नी हैं और उन्होंने यूबीटी प्रत्याशी संगीता सावंत को पराजित किया।

बीएमसी के नतीजों पर सबकी निगाहें

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गयी। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की भारत के सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण के वास्ते फिर एक हुए ठाकरे बंधुओं के साथ प्रतिष्ठा की लड़ाई है।

इन नगर निकायों के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिनमें मुंबई की 227 सीटें शामिल हैं। इन 29 नगर निकायों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 3.48 करोड़ पात्र मतदाता हैं। मतदान समाप्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि 29 नगर निकायों में लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बृहन्मुंबई महानगपालिका चुनावों में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2017 में हुए पिछले चुनावों में 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है।

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO