महाराष्ट्र बेबी केयर किट स्कीम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

नवजात शिशुओं और माताओं को मिलेगा लाभ, बेबी केयर किट योजना के लिए 49 करोड़ की मंजूरी

Baby Care Kit Scheme: महाराष्ट्र सरकार ने मातृ एवं शिशु कल्याण को मजबूत करने के लिए ‘बेबी केयर किट’ योजना हेतु 49 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे नवजात शिशुओं के लिए सामग्री पहुंचाई जा सकेगी।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Baby Care Kit Scheme News: मातृ व शिशु कल्याण को बल देने की दिशा में राज्य सरकार ने 'बेबी केयर किट' योजना के लिए 49 करोड़ रुपए के फंड जारी किए हैं। इस निधि से दूसरी प्रसूति के दौरान जन्मे नवजात शिशुओं को देखभाल आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने वाली किटों के भुगतान का मार्ग प्रशस्त होगा।

महिला व बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य नवजातों के स्वास्थ्य और देखभाल को बेहतर बनाना है जिससे जरूरतमंद परिवारों को सीधे लाभमिल सकेगा, महिला व बाल विकास विभाग के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य नवजात शिशुओं और माताओं को प्रारंभिक देखभाल के लिए आवश्यक का सामग्री उपलब्ध कराना है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजटीय प्रावधानों में से 49 करोड़ रुपए आयुक्त, एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना को वितरित व व्यय करने की मंजूरी दी गई है। यह राशि सामाजिक सुरक्षा व कल्याण विभाग के बाल कल्याण मद के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है। वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए कुल 120 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है।

हजारों परिवारों को मिलता है लाभ

राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया है कि निधि के उपयोग में वित्त विभाग और नियोजन विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों, नियमों और वित्तीय प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। आयुक्त, एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना को भी निधि व्यय करते समय निर्धारित जांच सूची और प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधारने पर जोर

विशेषज्ञों का मानना है कि जन्म के बाद के शुरुआती दिनों में उचित देखभाल और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ‘बेबी केयर किट’ योजना इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार होगा और जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला