पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुंबई

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी

Maharashtra ATS Pune: महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क से जुड़े 66 संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ शुरू की।

रूपम सिंह

Maharashtra ATS Action Shahzad Bhatti Gangster: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण अभियान के तहत पुणे जिले में व्यापक जांच शुरू की है। एजेंसी ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क से जुड़े 66 लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ शुरू की है। यह कार्रवाई संभावित देशविरोधी गतिविधियों और संदिग्ध संपर्कों की जांच के उद्देश्य से की जा रही है।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

एटीएस के नेतृत्व में मंगलवार सुबह करीब सात बजे यह अभियान शुरू किया गया। इसमें पुणे शहर पुलिस, पुणे ग्रामीण पुलिस और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की संयुक्त टीमों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान चिन्हित व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके संपर्कों, गतिविधियों और डिजिटल संचार की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बनाने का आरोप

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय युवाओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें कथित रूप से देशविरोधी गतिविधियों के लिए प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। इसी इनपुट के आधार पर एटीएस ने संदिग्ध संपर्कों की पहचान कर जांच का दायरा बढ़ाया है।

सहयोगियों के नेटवर्क की भी जांच

एटीएस ने स्पष्ट किया है कि जांच केवल शहजाद भट्टी तक सीमित नहीं है। एजेंसी उसके कथित सहयोगियों आबिद जाट उर्फ आबिद छल, अजमल गुजर, हम्माद मेमन, राणा हुनैन और अशरफ बशीर आलम से जुड़े संपर्कों और नेटवर्क की भी गहन पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इन व्यक्तियों के भारतीय संपर्क किस स्तर तक सक्रिय थे और उनका उद्देश्य क्या था।

जांच जारी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एटीएस का कहना है कि फिलहाल पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण की प्रक्रिया जारी है। अब तक किसी व्यक्ति की संलिप्तता पर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत