मानसून सत्र का वीडियो वायरल (सौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब) 
मुंबई

उद्धव को दिया मान, बगल बैठने से किया इनकार, शिंदे-ठाकरे का वायरल हुआ VIDEO

Eknath Shinde Uddhav Thackeray Viral Video : महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया जैस

Eknath Shinde Uddhav Thackeray Viral Video : महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई को खत्म हुआ। इस विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान कई तरह के मुद्दों को उठाया गया। विधानसभा में जन सुरक्षा विधेयक पारित से लेकर विधानभवन में हुई हाथापाई सत्र के बड़े मुद्दों में से एक रहे। इसी दौरान मानसून सत्र के खत्म होते-होते एक और वीडियो वायरल हो गया है।

मानसून सत्र के दौरान एक ओर पक्ष-विपक्ष विधानसभा में आमने-सामने थे, तो वहीं सभा के बाहर भाषा विवाद को लेकर आपस में भिड़ रहे थे। इसलिए आपसी मनमुटाव तो होना जाहिर है। ये मनमुटाव अब एक वीडियो में भी देखा गया है। विधानसभा सत्र के खत्म होने के एक दिन पहले सभी विधायकों और नेताओं के साथ फोटो सेशन किया गया। इसी दौरान शिवसेना और यूबीटी के बीच का मनमुटाव देखा गया। इसका वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मानसून सत्र के आखिरी दिन हो रहे फोटो सेशन का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटो के दौरान पहली रो में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा विधायक राम शिंदे, शिवसेना विधायक नीलम गोर्हे की कुर्सी रखी है। नीलम गोर्हे और एकनाथ शिंदे के बीच उद्धव ठाकरे के लिए भी कुर्सी रखी है।

वीडियो में दिख रहा है कि जब उद्धव ठाकरे बैठने के लिए आए तो नीलम गोर्हे ने उन्हें शिंदे के बगल वाली कुर्सी में बैठने का निवेदन किया। लेकिन उद्धव ठाकरे ने उन्हें मना करते हुए वहां बैठने के लिए कहा। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने अपना मुंह फेरे रखा था। एकनाथ शिंदे ने उद्धव का मान रखते हुए उनके बैठने का इंतजार किया। लेकिन अपने बगल में बैठने के लिए नीलम गोर्हे को इशारा भी किया। इस वाकये के बाद उद्धव ठाकरे नीलम गोर्हे और चंद्रशेखर बावनकुले के बीच बैठे और फोटो खिंचवाई।

विधानसभा सत्र में क्या रहा खास?

विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान हुआ यह वाकया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हो रही है। आपको बताते चलें, कि इस बार विपक्ष के विरोध के बावजूद मानसून सत्र के दौरान शहरी नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए ‘महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक 2024’ विधानसभा के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पास किया गया। वहीं सत्र के अंतिम दिनों में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी (एसीपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के बीच हुई हाथापाई भी चर्चा का विषय बनी रहा।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास