बीजेपी (सौजन्य-नवभारत) 
मुंबई

डेंजर जोन में बीजेपी के 5 विधायक, पार्टी काटेगी टिकट! प्रदेश नेतृत्व ने हाईकमान को सौंपी सूची

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अब सभी दल अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी से एक बड़ी खबर आ रही है कि 5 विधायकों की सीट अब डेंजर जोन में हैं।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अब सभी दल अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी से एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने इस बार मुंबई के पांच सिटिंग विधायकों के टिकट को काटने का प्लान बनाया है। इस वजह से मुंबई में बीजेपी के 5 मौजूदा विधायक डेंजर जोन में आ गए हैं।

सबसे चौंकाने वाला घाटकोपर पश्चिम विधानसभा से मौजूदा विधायक राम कदम का है। वे लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। इस लिस्ट में चार और विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी ने इस बार रोटी पलटने का प्लान बनाया है।

कम वोटों की वजह से लावेकर का कटेगा पत्ता

वर्सोवा विधानसभा से भारती लावेकर बीजेपी के टिकट पर 2014 और 2019 में विधायक चुनी गईं थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनके क्षेत्र में बीजेपी को अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार से कम वोट मिले थे।

इस वजह से लावेकर के टिकट पर भी तलवार लटक रही है। इस बात की पूरी संभावना है कि लावेकर को बीजेपी से टिकट नहीं दिया जाएगा। उनकी जगह महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय का नाम आगे चल रहा है।

डेंजर जोन में सायन के विधायक तमिल सेल्वन का भी टिकट कटने की चर्चा है। उनकी जगह राजश्री शिरोडकर के नाम की चर्चा चल रही है। घाटकोपर पूर्व से पराग शाह की जगह प्रकाश मेहता को टिकट दिए जाने की संभावना है।

बोरीवली में राणे की जगह शेट्टी को टिकट

बोरीवली विधानसभा सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक सुनील राणे का टिकट कटने की आशंका ज्यादा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राणे की जगह पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से बीजेपी से दो बार सांसद रहे शेट्टी का हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में टिकट काट दिया गया था। पार्टी ने उस वक्त राज्यसभा में रहे सांसद पीयूष गोयल को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था।

गोयल ने उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की, जो मुंबई में भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। यह मुंबई से बीजेपी द्वारा जीती गई एकमात्र लोकसभा सीट थी। इसके लिए गोपाल शेट्टी को अपनी सीट छोड़नी पड़ी। ऐसे में इस त्याग के बदले शेट्टी को विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। खबर है कि शेट्टी बोरीवली से विधानसभा लड़ने के इच्छुक भी हैं।

आदित्य के सामने राणे को उतारने की तैयारी

बोरीवली विधानसभा के विधायक सुनील राणे वरली के स्थानीय निवासी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बीजेपी सुनील राणे को वरली से शिवसेना युवा नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे के सामने उतार सकती है।

चुनाव के दौरान स्थानीय उम्मीदवार का मुद्दा भी उछलने की संभावना अधिक है। इसलिए बीजेपी वरली में राणे को उतार कर ठाकरे को घेरने की तैयारी कर रही है, क्योंकि ठाकरे बांद्रा पूर्व कला नगर में स्थित मातोश्री के निवासी है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं