एंटी करप्शन ब्यूरो (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra: भ्रष्टाचार में राजस्व विभाग नंबर-1, पुलिस दूसरा, ACB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Maharashtra ACB Report: ACB की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के मामलों में राजस्व व भूमि अभिलेख विभाग पहले स्थान पर, पुलिस दूसरे नंबर पर। कुल 155 अधिकारी रंगे हाथ पकड़े गए।

प्रिया जैस

Corruption Ranking Maharashtra: महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस सप्ताह की शुरुआत में, एक दुर्लभ मामले में एक न्यायाधीश को रिश्वतखोरी के आरोप में नामजद किया है। लेकिन एसीची के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि राजस्व, भूमि अभिलेख, पंजीकरण और पुलिस विभाग रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों की सबसे बड़ी संख्या के साथ सूची में शीर्ष पर हैं।

पुलिस विभाग दूसरे स्थान पर रहा है। जहां 105 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए है। इनमें से 99 तृतीय श्रेणी के अधिकारी हैं, जबकि चार प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं। पंचायत समिति तीसरे स्थान पर रही, जिसके 60 अधिकारी इस अवधि में रिश्वत लेते पकड़े गए है। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी चौथे स्थान पर रही, जिसके 41 अधिकारी कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए है।

155 अधिकारियों पर बिछाए जाल

गौरतलब है की, 1 जनवरी से 11 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार राजस्व, भूमि अभिलेख और पंजीकरण विभागों के 155 अधिकारी एसीची द्वारा बिछाए गए, विभिन्न जाल में कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए है। इनमें से अधिकांश (136) अराजपत्रित मध्य-स्तरीय सरकारी कर्मचारी हैं। जो तृतीय श्रेणी के अधिकारी हैं, जबकि सात राजपत्रित प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं।

पैसे मांगने का मौका

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर राजस्व, भूमि अभिलेख और पुलिस जैसे विभागों का बड़ी संख्या में लोगों के साथ लगातार संपर्क रहता है। इसलिए वे सूची में शीर्ष पर हैं। जबकि अन्य विभागों का संपर्क ठेकेदारों जैसे सीमित लोगों तक ही रहता है।

राजस्व, भूमि अभिलेख और पुलिस ये आम जनता से जुड़े विभाग हैं, और यहां अक्सर आम जनता का आना-जाना लगा रहता है। जिससे भ्रष्ट अधिकारियों को अपना काम करवाने के लिए पैसे मांगने का मौका मिल जाता है। लोगों में सतर्कता बढ़ गई है और वे दबाव में आने के बजाय, एसीबी से संपर्क करते हैं, जिसके बाद जाल बिछाए जाते हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह