मुंबई न्यूज 
मुंबई

Navi Mumbai: कलंबोली में फूटा जनआक्रोश, महाविकास आघाड़ी का सिडको के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Navi Mumbai: कलंबोली में पानी संकट से नाराज महाविकास आघाड़ी का सिडको कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही नेताओं को भी चेतावनी दी है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: कलंबोली इलाके में पानी की गंभीर समस्या को लेकर महाविकास आघाड़ी ने सिडको कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। त्योहारों के मौके पर पानी की समस्या और भी गंभीर हो गई है।

जिसका तुरंत समाधान करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने सिडको प्रशासन से की। इस विरोध प्रदर्शन के लिए महाविकास आघाडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलंबोली बस डिपो से कलंबोली के सेक्टर 5 ई स्थित सिडको के कार्यालय तक मार्च निकाला।

उक्त विरोध प्रदर्शन में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी के उपनेता बबन पाटिल, पनवेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुदाम पाटिल, मनसे महानगर प्रमुख योगेश चीले, पूर्व नगरसेविका शशिकला सिंह समेत महाविकास अघाड़ी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। चूंकि कलंबोली के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति अनियमित और अपर्याप्त है। इसलिए नागरिकों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

दिवाली का त्योहार शुरू होते ही पानी की समस्या ने नागरिकों की हालत खराब कर दी है। सुदाम पाटिल ने कहा, स्कलंबोली को टैंकर मुक्त करना हमारी मांग है। सिडको और प्रशासना तुरंत पानी की आपूर्ति नियमित करें अन्यथा हम आंदोलन तेज करेंगे।

सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

  • शिवसेना के उपनेता बबन पाटिल ने भी सिडको प्रशासन की निष्क्रयता की आलोचना की और तत्काल उपाय करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर सिडको प्रबंधन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
  • योगेश चीले ने कहा कि पानी हमारा अधिकार है। अगर त्योहारों के दौरान में भी हमें पानी नहीं मिलता है, तो हम प्रशासन को जगाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी