लॉरेंस बिश्नोई गैंग  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में, जानें उसके बचपन, अपराध और सिंडिकेट की पूरी कहानी

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है। जानिए उसके परिवार, पढ़ाई, अपराध की दुनिया में प्रवेश और 700 शार्प शूटर्स के सिंडिकेट के बारे में।

रूपम सिंह

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में।

  • चाचा का दावा: कॉलेज चुनाव में हार के बाद हिंसा की ओर मुड़ा लॉरेंस।

  • 50 से ज्यादा केस दर्ज, गैंग के नेटवर्क और सलमान खान को धमकियों की चर्चा।

Lawrence Bishnoi Gang Update: फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों में है। ख़ास तौर से लारेंस के निशाने पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हैं। विश्नोई गैंग का कहना है कि वह एक दिन जरूर सलमान से बदला लेगा।

पंजाब के फाजिल्का जिले के तारावाली गांव में 12 फरवरी 1993 को जन्मे लारेंस का असली नाम बालकरण था। गोरे रंग के कारण उसकी मां ने उसका नाम लॉरेंस रखा था। उसके पिता पंजाब पुलिस में कांस्टेबल रह चुके हैं और परिवार के पास अच्छी खासी जमीन-जायदाद भी है।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में लारेंस के चाचा राकेश बिश्नोई ने लारेंस के बचपन को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेंस पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार था। कॉन्वेंट स्कूल से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद वह 10वीं के बाद चंडीगढ़ चला गया।

कॉलेज के यूनिवर्सिटी चुनाव में हार मिलने के बाद उसका झुकाव हिंसा की तरफ हुआ। उसने और उसके साथियों ने विरोधी गुट पर गोलियां चलाई और एक कार को आग के हवाले कर दिया। इसी घटना के बाद उसे पहली बार गिरफ्तार कर चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल भेजा गया था।

गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद बढ़ा जूनून

कहा जाता है कि स्कूल के दिनों की उसकी गर्लफ्रेंड की 2011 में विरोधी गुट द्वारा की गई हत्या के बाद लारेंस का बदला लेने का जूनून बढ़ गया और वह अपराध की दुनिया में गहराई से उतर गया, जिस तरह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पिता मुंबई पुलिस में हेड कांस्टेबल थे, उसी तरह लारेंस के पिता भी पुलिस सेवा में रहे हैं।

लारेंस पर 50 केस दर्ज, 700 शार्प शूटर

वर्तमान में लारेंस गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में बंद है, लेकिन जेल के भीतर से ही वह अपने पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट करता है, उसके खिलाफ 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके गैंग में लगभग 700 शार्प शूटर्स का नेटवर्क शामिल है।

बिश्नोई गैंग पर कई हाई प्रोफाइल वारदातों के आरोप है। 29 मई 2022 को मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग और गोल्डी बरार ने ली थी।

इसके बाद दिसंबर 2022 में राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की उसके घर के बाहर हत्या कर दी गई। 18 जून 2023 को कनाडा में अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भी इसी गैंग पर लगा, सितंबर 2023 में कनाडा के विन्नियेग में खालिस्तान समर्थक सुखडोल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी।

इसके अलावा, 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई शहर में पूर्व मंत्री बावा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई, जिसका मुख्य कारण सलमान खान के साथ उनकी करीबी को बताया गया था।

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव