डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व सीएम देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

‘लाडकी बहन’ योजना ने खाली कर दी सरकार की तिजोरी? फडणवीस सरकार ने बंद की एक के बाद एक योजनाएं!

Mukhyamantri Mera Vidyalaya: 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' योजना के चलते महाराष्ट्र की तिजोरी खाली हो गई है, जिससे ‘मेरा विद्यालय’ समेत कई जनहित योजनाएं बंद होने की कगार पर हैं।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: विधानसभा चुनाव 2024 में गेम चेंजर साबित हुई 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' (लाडली बहन) योजना के कारण महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी खाली हो गई है। इसके परिणाम स्वरूप कई महत्वपूर्ण योजनाएं कागजों में सिमटकर रह गई हैं तो वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महायुति सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई कई लुभावनी योजनाओं को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार एक-एक करके बंद कर रही है।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता अंबादास दानवे ने बंद होती योजनाओं को लेकर राज्य सरकार को घेरने का प्रयास किया है। दानवे ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जिन योजनाओं से आम आदमी को फायदा होने की उम्मीद थी, उन्हें बंद करके देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने ही सहयोगियों के फैसलों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी छोड़कर महायुति में शामिल होनेवाले 'साजिश प्रमुख' इस पर कुछ बोलने की बजाय महाशक्ति की लाडली बुलेट ट्रेन की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं।

फडणवीस सरकार ने बंद की योजना

दानवे ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में शुरू की गई ‘आनंदाचा शिधा’ समेत कुल आठ योजनाओं को वर्तमान की फडणवीस सरकार ने पहले ही बंद कर दिया है। और अब 'मुख्यमंत्री मेरा विद्यालय, सुंदर विद्यालय योजना' भी बंद होने के कगार पर है। 'मुख्यमंत्री मेरा विद्यालय योजना' का उद्देश्य राज्य के स्कूलों का आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण करना था। लेकिन इस साल अक्टूबर का महीना खत्म होने को है और योजना पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि सरकार ने इस पर ब्रेक लगा दिया है।

2023 में शुरू की गई थी योजना

गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग की कई योजनाएं इससे पहले भी ठप की जा चुकी हैं। इनमें ‘स्वच्छता मॉनीटर’, ‘एक राज्य एक गणवेश’ जैसी योजनाएं शामिल हैं। अब 5 दिसंबर 2023 को शुरू की गई मुख्यमंत्री मेरा विद्यालय, सुंदर विद्यालय योजना भी इसमें शामिल होती प्रतीत हो रही है। इस योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2023 में राज्य के स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। राज्य, जिला और तालुका स्तर पर हुई इन प्रतियोगिताओं में लाखों रुपए के इनाम भी दिए गए थे। इससे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह था। लेकिन अब इस योजना को भी बंद किए जाने की खबर ने शिक्षा जगत को हैरान कर दिया है।

दानवे के अनुसार बंद की गई शिंदे सरकार की प्रमुख योजनाएं

क्रमांक योजना का नाम स्थिति
1 आनंदाचा शिधा बंद!
2 मेरा सुंदर स्कूल (मेरा विद्यालय योजना) बंद!
3 1 रुपये में फसल बीमा बंद!
4 स्वच्छता मॉनीटर बंद!
5 एक राज्य एक वर्दी बंद!
6 प्यारे भाई के लिए अप्रेंटिसशिप योजना बंद!
7 योजना दूत बंद!
8 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद!

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह