किरीट सौमेया (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ पर फिर गरमाई सियासत, गरीब नगर में दस्तावेज जांच की मांग

Mumbai Slum Infiltration Issue: मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर झोपड़पट्टी का दौरा करते हुए पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कथित घुसपैठियों के मुद्दे पर अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अपूर्वा नायक

Kirit Somaiya Visits Garib Nagar Slum: मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों का मुद्दा इन दिनों गरमाया हुआ है। बीजेपी के पूर्व सांसद घुसपैठियों के खिलाफ लगातार मुहिम चला रहे हैं। मंगलवार को इसी संदर्भ में सोमैया बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर झोपड़पट्टी में पहुंचे।

इस दौरान किरीट सोमैया ने खासकर रेल पटरियों पर खुली दुकानों और पटरियों पर फेंके गए गरीब नगर के कचरे और मवेशियों को लेकर अधिकारियों के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। सोमैया ने आरोप लगाया कि बस्ती में ज्यादातर संदिग्ध नागरिकता वाले बांग्लादेशी लोग रहते हैं।

उन्होंने अधिकारियों से सभी निवासियों के दस्तावेजों की जांच की मांग की। सोमैया ने निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाले 18 नंबर गेट पुलिस बीट चौकी से दौरा शुरू किया और बांद्रा रेलवे स्टेशन के पूर्व में पटरियों से सट कर बसी गरीब नगर झोपड़पट्टी में गए।

अधिकारी भी रहे उपस्थित

इस दौरान निर्मल नगर पुलिस स्टेशन, मुंबई महानगरपालिका एच-पूर्व विभाग (बीएमसी), रेलवे प्रशासन, रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी कर्मचारी उनके साथ थे, सोमैया ने अधिकारियों से पटरियों के पास खुली दुकानों को 48 घंटों में स्थाई तौर पर बंद कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने रेलवे प्रशासन द्वारा लगाई जा रही बाड पर भी हैरानी जताई। क्योंकि रेलवे की ओर से दुकानों से करीब 5 फुट जगह छोड़ कर बाड़बंदी की जा रही है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल